नैनवां. नैनवां नगरपालिका की ओर से रविवार को सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित किए समारोह में नियुक्ति से वंचित रहे अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। वंचित रहे अभ्यर्थियों की मांग थी कि चयनित किए सफाई कर्मियों के दस्तावेजों की जांच की जाए उसके बाद ही नियुक्ति दी जाए। नगरपालिका ने रविवार दोपहर दो बजे चयनित सफाई कर्मचारियों का नियुक्ति पत्र देने के लिए नगरपालिका कार्यालय में समारोह आयोजित किया था।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष महिपतसिंह हाड़ा थे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मधुकंवर ने की। भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान लाडला, जिला महामंत्री शक्तिसिंह आसावत व भाजपा शहर अध्यक्ष पुखराज ओसवाल थे। समारोह में अतिथियों का सम्बोधन होने के बाद जैसे ही अतिथियोंं ने चयनित सफाई कर्मियों को नियुक्ति पत्र देना शुरू किया इसी बीच वंचित रहे पचास से अधिक अभ्यर्थियों ने समारोह में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने चयनित सफाई कर्मियों के दस्तावेजों की जांच करने के बाद ही नियुक्ति आदेश देने की मांग की। भाजपा के जिलाध्यक्ष, पालिकाध्यक्ष, पाषर्दो ने हंगामा कर रहे लोगों से कहा कि जब तक दस्तावेजों की जांच नहीं हो जाती तब तक किसी भी सफाई कर्मचारी को ज्वाइन नहीं कराया जाएगा। उसके बाद भी हंगामा नहीं थम तो एक सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र देने के साथ ही समारोह समाप्त करना पड़ा।
कल्याकारी योजनाओं का लाभ उठाए
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष हाड़ा ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजना चला रखी है जिसका अधिक लाभ उठाए। नगरपालिका में 6 7 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति मिलने से अब कस्बे की सफाई व्यवस्था और भी अच्छी हो जाएगी। अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। समारोह में पार्षद रजनीश शर्मा, रमेश चौधरी, मोहनसिंह मीना, महावीर सिंधव, अनिरुद्ध शाह, सुरेन्द्र सिंह हाड़ा भी मौजूद रहे।
जांच के बाद ही कराएंगे ज्वाइन
अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि नगरपालिका में लाटरी के आधार पर 6 7 सफाई कर्मचारियों का चयन हुआ है। जिनकी नियुक्ति के लिए समारोह आयोजित किया था। समारोह में नियुक्ति से वंचित रहे अभ्यार्थियों ने चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही नियुक्ति देने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया था। नियुक्ति वाले सफाई कर्मचारियोंं को दस्तावेजों की जांच के बाद ही ज्वाइन कराया जाएगा।





No comments:
Post a Comment