एक घंटे तक जाम लगा
मोखमपुरा
प्रतापगढ़ से मंदसौर रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के निर्माण कार्य के चलते बुधवार को दोपहर में एक ट्रंक फंस गया। इससे मार्ग पर एक घंटे तक जाम लग गया। जाम के कारण दो-दो किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। दापेरह को जाम लगने के बाद ठेकेदार के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को निकलाया गया। वहीं बसों को वापस मोखमपुरा से देवद, अरनिया, बरोठा होकर कुणी जाना पड़ा। जिसके लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों को बांटे प्रमाण पत्र
बरखेड़ी, दलोट
निकटवर्ती भचुण्डला लेम्पस में बुधवार को ऋण माफी शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिला प्रमुख आशीष जैन ने की। मुख्य अतिथि प्रधान सुमन मीणा रही। इस मौके पर अध्यक्ष रामचन्द, सरपंच भैरुलाल, बरखेड़ी लेम्पस अध्यक्ष रामलाल, शिविर प्रभारी ऋण पर्यवेक्षक बलराम शमा, अरनोद लेम्पस उपाध्यक्ष राधेश्याम, संचालक मण्डल सदस्य व्यस्थापक अम्बालाल शर्मा, सहायक व्यस्थापक किशोर कुमार शर्मा उपस्थित रहे। शिविर में लेम्पस के 185 सदस्यों के 60.53 लाख रुपए के ऋण माफी के प्रमाण-प्रत्र वितरित किए गए। संचालन क्रय-विक्रय सहकारी समिति व्यवस्थापक शंकरलाल डांगी ने किया।
प्लास्टिक मुक्त भारत कूे लिए सौंपा ज्ञापन, किया पौधरोपण
प्रतापगढ़
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच जिला के 25वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पॉलीथिन के बिक्री को स्थाई रूप से प्रतिबन्धित करने के लिए तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। मंच के आईटी सेल जिलाध्यक्ष शुभम जैन ने बताया कि मंच जिलाध्यक्ष अरुण छोरिया, जिला प्रभारी विजय मलकानी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। दीनदयाल मंच एवं भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिद्धि के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर नगर सामुदायिक भवन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सुरेन्द्र व्यास, ओमप्रकाश बोराणा, मांगीलाल सुथार, मनोहर बोराणा, दीनदयाल युवा मंच प्रदेश मंत्री हार्दिक छोरिया, दीलिप मेहता, मुकेश पालीवाल, शरीफ खान, सौरभ जैन, सुमित जैन, प्रतीक शर्मा, रवि शर्मा आदि उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment