Breaking News
recent

शिकायतों को सुनकर कलक्टर ने अधिकारियों को ऐसे दिए निर्देश, सुनकर सबके चेहरे खिल गए

रेलमगरा (एसं). जिला कलक्टर आनन्दी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करें।
वे शुक्रवार को रेलमगरा पंचायत समिति मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित राजस्व लोक अदालत अभियान के न्याय आपके द्वार शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे जागरूक रहकर जनकल्याण की योजनाओं का लाभ उठाएं तथा ओरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम्यांचलों का नियमित रूप से दौरा करते रहें और ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी प्रदान करें, जिससे वे इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने शिविर में मौजूद सभी ग्रामीणों से एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विशेष योग्यजन पेंश, पेयजल, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, अतिक्रमण, राजस्व आदि से जुड़ी समस्याओं को इत्मिनान से सुना। इस दौरान विभिन्न योजनाओं में पात्र लोगों को हाथों-हाथ लाभान्वित किया गया। कलक्टर ने 115 पट्टों का वितरण किया। वहीं, पात्र परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी वितरित किए। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रौनक वैरागी, उपखण्ड अधिकारी शक्तिसिंह भाटी, विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजावत, तहसीलदार ओमपाल सिंह, सरपंच निशा जाट, पंचायत समिति सदस्य कन्हैयालाल स्वर्णकार, श्रीराम विजयवर्गीय, सहायक अभियंता चतरसिंह कोठारी, सहायक अभियंता महेन्द्र कुमार रेगर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेन्द्रसिंह उपस्थित थे।

खण्डेल से फतहनगर एनएच 16 2 ए की सडक़ खस्ताहाल होने के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को होने वाली परेशानी के बारे में कमलेश चन्द्र विजयवर्गीय, विजय कुमार विजयवर्गीय, चन्द्रशेखर सोनी आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं, इसकी शिकायत भी की गई लेकिन आज तक समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है। इस पर कलक्टर ने शीघ्र समाधान को आश्वस्त किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.