पाली. पाली शहर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवचरण मीणा ने सोमवार को प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षित दिवस के अवसर पर नई पहल शुरू की है। डॉ. मीणा ने इस अभियान के तहत ही हर माह की 9 तरीख को अपने निजी क्लिीनिक पर गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सेवा देने की पहल की है। डॉ. मीणा द्वारा मरीजों को सिर्फ निशुल्क परामर्श ही नहीं बल्की अन्य जांच सुविधाएं व दवा भी निशुल्क देने का फैसला किया है। मीणा ने बताया कि लम्बे समय से वह पाली जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपने सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन उनके पास सैंकड़ों महिलाएं उपचार के लिए आती है। उनमें से कई गर्भवती महिलाएं ऐसी भी है जो आर्थिक समस्याओं के कारण स्वयं का ख्याल नहीं रख पाती। ऐसी ही महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए डॉ. मीणा ने यह पहल की है। इसी के चलते सोमवार को भी डॉ. मीणा ने अपने क्लिीनिक पर निशुल्क सेवाएं दी। सोमवार को उनके क्लिीनिक द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए खून व पैशाब की जांच निशुल्क रखी गई थी।
सहभागिता के लिए करेंगे तैयार
डॉ. मीणा ने बताया कि उनकी इस पहल के बाद कई मेडिकल दवाओं की कम्पनियों ने इस संबंध में अपनी निशुल्क सेवाएं देने के लिए हामी भरी है। उन्होंने बताया कि कई निजी लैब के संचालकों ने भी उनकी पहल के तहत एक दिन के लिए निशुल्क सेवा देने का निर्णय लिया है।
सोशल मीडिया पर तैयार किया है ग्रुप
डॉ. मीणा ने बताया इस पहल को जिलेभर में करने के लिए उन्होने अपने साथी चिकित्सकों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर एक ग्रुप भी बनाया है। उस ग्रुप में सभी चिकित्सकों, दवा प्रतिनिधि व दवा कम्पनी के अधिकारियों और निजी लैब संचालकों को जोड़ा है। इसी ग्रुप के माध्यम से इस पहल में अन्य डॉक्टर भी आगे आने को तैयार हो रहे हैं।
गरीब महिलाओं को होगा फायदा
- गरीब गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को देखकर ही इस पहल को शुरू किया गया है। सोमवार को क्लिीनिक पर निशुल्क परामर्श, खून व पेशाब की निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध करवाई गई। अगले माह महिलाओं के लिए निशुल्क दवा, निजी लैब पर निशुल्क जांच व अन्य डॉक्टरों द्वारा भी आगे आने की तैयारी की जा रही हैं।
- डॉ. शिवचरण मीणा, स्त्री रोग विशेषज्ञ





No comments:
Post a Comment