Breaking News
recent

छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर रखी ये मांग

श्रीडृूंगरगढ़. बिग्गाबास रामसरा की शहीद कैप्टनचन्द्र चौधरी राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को लेकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने तालाबन्दी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय में पांच व्याख्याताओं का स्थानांतरण अन्यत्र हो जाने से यहां पद रिक्त हो गए है।

अभिभावकों ने बताया कि रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों का अध्यापन बाधित हो गया है। इस परेशानी को लेकर तालाबन्दी करनी पड़ रही है। इस दौरान अभिभावकों व प्रधानाचार्य के साथ एक बैठक हुई। जिसमें अध्यापकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को लेकर वार्तालाप की गई। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि अध्यापन कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान रतनलाल शर्मा, रामावतार स्वामी, मदनलाल आचार्य, सूरजाराम चाहर, सादुलसिंह, श्रवण कुमार नायक, गुलाबदास, हनुमानाराम, भागीरथ सहित ग्रामीण मौजूद थे।

शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग
खाजूवाला. चक 3 पीडब्ल्युएम के ग्रामीणों ने रिक्त पदों पर शिक्षक लगाने की मांग जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर को पत्र भेजकर की है। ग्रामीण सुरेन्द्र कुमार, प्रमोद, बलकार सिंह, कश्मीर सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 3 पीडब्ल्युएम में अंग्रेजी वरिष्ठ अध्यापक अगस्त 2015 में कार्यग्रहण के बाद से अनुपस्थित चल रही है तथा संस्कृत व सामाजिक विज्ञान के शिक्षके पद रिक्त होने से की पढ़ाई बाधित है। ग्रामीणांे ने विद्यालय में एक सप्ताह में पदों पर नियुक्ती करने की मांग की है। अन्यथा चेतावनी दी है कि ग्रामीणों को मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

कर्मचारियों को लगाने पर धरना समाप्त
बज्जू. कस्बे के सहायक अभियंता कार्यालय के आगे कोलायत लिफ्ट के किसानों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन मांगों को मानने पर समाप्त हो गया है। बीकानेर सर्वहितकारी वरिष्ट मंच के सहीराम पूनियां ने बताया कि सोमवार को कोलायत लिफ्ट के किसानों ने कोलायत लिफ्ट के ७.५ किमी पर पिछले चार दिन से बिजली नही होने से खेती को नुकसान होने पर धरना लगा दिया था। मंगलवार को उच्च अधिकारियों ने धरने पर पहुंचकर दो कर्मचारियों को नियमित कोलायत लिफ्ट लाइन पर लगाने पर धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने बताया कि निगम अधिकारियों ने बिल में सुधार करने, बिजली व्यवस्था सुचारू रखने आदि की मांग मानने पर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान श्रीराम मांझु, प्रकाश कड़वासरा, किस्तुराराम मेघवाल, बागाराम जांगू, रामचंद्र व किसान मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.