अलवर के जौडिय़ा गांव में एक खेत में पेड़ को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर एक पक्ष के लोगों ने देशी कट्टे से दिन-दहाड़े फायरिंग कर दूसरे पक्ष के चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। फायरिंग में दूसरे पक्ष के दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज पर आस-पास के ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे तथा स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दो जनों को जिला अस्पाताल के लिए रैफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जौडिय़ा के कृष्णावतार पुत्र जगदीश, अशोक पुत्र जगदीश तथा संदीप पुत्र थावर सिंह तथा गंगालहरी पुत्र पतराम, प्रभातीलाल पुत्र पतराम, दयाचंद पुत्र सुंदरलाल का पेड़ काटने पर विवाद हो गया। कृष्णावतार ने देशी कट्टे से दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिससे संदीप पुत्र थावर सिंह (32) को पेट में गोली लगी तथा गंगालहरी पुत्र पतराम (85) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं पीडि़त पक्ष के ही प्रभातीलाल पुत्र पतराम व दयाचंद पुत्र सुंदरलाल को भी कृष्णावतार व अशोक पुत्र जगदीश ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दिन-दहाड़े हुई फायरिंग से जौडिय़ा गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया था।
थाने से भागा चोर देर रात पकडा
नौगांवा थाने से शुक्रवार रात को बाइक चोरी मामले में बंद हरियाणा का शातिर चोर परवेज आलम फरार हो गया, जिसे देर रात हरियाणा सीमा पर पुलिस ने पकड लिया। पुलिस ने शातिर चोर को चोरी की बाइक के साथ गुरुवार को पकड़ा था। फरार शातिर बाइक चोर की तलाश में पुलिस देर रात तक जुटी रही। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे संतरी शातिर बाइक चोर को शौच कराने के लिए लेकर गया था। उसी दौरान वह थाने की दीवार कूद कर चंडीगढ़बास मोहल्ले की तरफ भाग गया।





No comments:
Post a Comment