Breaking News
recent

बीस घंटे तक धरना, दस लाख देगा निगम

झुंझुनूं़. खाजपुर नया गांव के युवक कर्मवीर धायल की मौत के मामले में निगम के अधिकारियों की ओर से पीडि़त परिवार को मुआवजे के तौर पर दस लाख रुपए देने की घोषणा देने की घोषणा की। इसके बाद सोमवार करीब बीस घंटे बाद में ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजकीय बीडीके अस्पताल की मोर्चरी के बाद पुलिस जाप्ता तैनात रहा।


मामले के अनुसार गांव खाजपुर में बिजली लाइन ठीक करते वक्त युवक कर्मवीर करंट लगने से गंभीर घायल हो गया। पहले उसे राजकीय बीडीके व बाद में जयपुर भर्ती कराया गया। रविवार को पीडि़त युवक ने दम तोड़ दिया। धायल का शव पहुंचने से पहले करीब ग्रामीण जीएसएस केसामने जमा हो गए। मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों ने पांच लाख रुपए देने की बात कही, लेकिन ग्रामीण बीस लाख का मुआवजा देने की मांग करने लगे।

मोर्चरी के सामने धरने पर बैठे
मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार सुबह प्रधान सुशीला सीगड़ा, बबलू चौधरी, निदेशक कृषि उपज मंडी मनीराम बुडानिया, भागीरथ बुडानिया, राजेन्द्र फौजी ग्रामीणों के साथ राजकीय बीडीके अस्पताल स्थित मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत भी पहुंचे। बाद में मामले को लेकर प्रतिनिधि मण्डल ने प्रशासन व निगम के अधिकारियों से वार्ता की।

एडीएम एमआर बगडिय़ा के कक्ष में हुई वार्ता के दौरान मृतक के परिजनों को मुआवजे के तौर पर दस लाख रुपए देने पर सहमति बनी। जिसमें सात लाख रुपए इंश्योरेंस कम्पनी व तीन लाख रुपए ठेकेदार की ओर से दिए जाएंगे। वहीं ठेकेदार की ओर से तीन साल तक साढ़े आठ हजार रुपए प्रतिमाह पीडि़त परिवार को दिए जाएंगे। सहमति के बाद ग्रामीण व परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। उल्लेखनीय है कि मामले में टैक्नीकल हैल्पर मुकेश सौलंकी को पहले निलम्बित किया जा चुका है।
--------------------------

पिलानी में 13 एमएम वर्षा
पिलानी. कस्बे में सोमवार दोपहर में तेज वर्षा हुई। लगातार एक साथ हुई वर्षा से कस्बे के रास्तों पर पानी जमा हो गया। जिस से राहगिरों को परेशानी हुई । कस्बे में 13.1 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। वर्षा से कस्बे के लगभग सभी रास्तों पर पानी भर गया। इसी समय स्कूलों की छुट्टी होने से त्रिवेणी प्याऊ के पास में जाम लग गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.