Breaking News
recent

चूरू में एक नाबालिग व एक शिक्षक की इस वजह से हो गई मौत

राजलदेसर.

गांव आलसर की रोही स्थित एक खेत में बने पानी के खुले कुंड में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव आलसर निवासी दिनेश (17) सोमवार सुबह नेमीचन्द मेघवाल के खेत में बने खुले पानी के कुंड में नहा रहा था। पानी अधिक होने के चलते पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

 

हौज के बाहर नहा रहे काश्तकार के पुत्र ने उसे डूबते हुए देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे कृषक मौके पर पहुंचकर उसे कुंड से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को राजलदेसर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ था। तीन साल पहले वह स्कूल छोड़ दी थी। मृतक के पिता खेती का कार्य करते हैं। पुलिस ने मृतक के पिता केशराराम की रिपोर्ट पर मरग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

घर में मृत मिला शिक्षक


तारानगर. गांव रामपुरा में एक शिक्षक घर में मृत मिला। पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय रतनसिंह सोमवार रात खाना खाकर घर पर सोये हुए थे। मंगलवार सुबह परिजनों ने देखा तो रतनसिंह मृत अवस्था में मिले। वह सादुलपुर तहसील के गांव चनाणा के सरकारी विद्यालय में शिक्षक था। पुलिस ने मंगलवार सुबह मृतक के भाई रमेश कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

 


हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

 

चूरू. पूनिया कॉलोनी में हिस्ट्रीशीटर शेरसिंह उर्फ शेरिया के घर पर फायरिंग करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

 

इसके बाद पुलिस की गठित टीम ने आरोपी विक्रम उर्फ विक्की गोदारा, प्रमोद राठी व सुभाष सैनी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। शेष की तलाश जारी थी। थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले में और पूछताछ की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.