Breaking News
recent

विद्यार्थियों ने किया जागरूक

पोकरण. भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो जैसलमेर इकाई की ओर से क्षेत्र के सांकड़ा गांव में स्थित अटल सेवा केन्द्र में साफ नीयत सही विकास जनचेतना जागरुकता कार्यक्रम का आगाज किया गया। मंगलवार को सरपंच किशनसिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज किया गया।

इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जुगतसिंह, समाजसेवी नरपतसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ब्यूरो इकाई प्रमुख केआर सोनी, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजेन्द्र बोहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।

ब्यूरो प्रमुख सोनी ने केन्द्र सरकार की ओर से शुरू किए गए साफ नीयत सही विकास जागरुकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, डिजीटल इण्डिया, स्कील इण्डिया, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

इससे पूर्व स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत भवन व आसपास क्षेत्र की सफाई की गई।जनचेतना जागरुकता शिविर के दौरान दोपहर बाद विधायक शैतानसिंह राठौड़ सांकड़ा पहुंचे तथा उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया। बालिकाओं की मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उपतहसील बनाने होने पर मनाई खुशी
सांकड़ा (पोकरण). सांकड़ा को उपतहसील बनाने की घोषणा पर ग्रामीणों ने मंगलवार को खुशी जताते हुए आतिशबाजी की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की ओर से बजट के दौरान पोकरण उपखण्ड क्षेत्र में सांकड़ा को उपतहसील बनाने की घोषणा की गई थी। जिस पर सोमवार को राज्य सरकार राजस्व विभाग की ओर से सांकड़ा में उपतहसील सृजित करने की अधिसूचना जारी की गई। उत्साहित ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।

युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
नोख. गांव के मेघवालों की ढाणी में मंगलवार को दोपहर एक युवक ने खेजड़ी के पेड़ से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ढाणी निवासी एक युवक ने पारिवारिक क्लेस के चलते मंगलवार को दोपहर अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे तत्काल देख लिया तथा नीचे उतारकर अस्पताल लेकर आए। यहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दी गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.