Breaking News
recent

मोदी यात्रा का प्रचार-प्रसार, मण्डल बैठकों में बनाई लाभार्थियों की सूची

बीकानेर. जिले में भाजपा के कुल ३० मण्डलों में आधे से ज्यादा मण्डलों की बैठकें हो गई हैं। बीकानेर शहरी क्षेत्र के ८ मण्डलों में से ६ की तथा देहात में २२ मण्डलों में से १७ मण्डलों की बैठकें रखी गई हैं। जिन मण्डलों की बैठकें हुई हैं, वहां केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित लोगों की सूचियां बनाई गई हैं। इनको ७ जुलाई को प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान जयपुर ले जाने की कार्य योजना बनाई गई है।

 

वैसे जिले में लाभार्थियों की सूची को लेकर कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। सरकारी सूची से वास्तविकता का मिलान नहीं हो पा रहा है। देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के २२ मण्डलों में से १७ की बैठकें कर ली गई हैं। इन मण्डलों में लाभार्थियों को जयपुर ले जाने की रूपरेखा तैयार है। बैठकों के दौरान प्रधानमंत्री की यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं शेष मण्डलों की बैठकें दो दिनों में पूरी हो सकेगी।

 

दो मण्डलों की बैठक आज
बीकानेर शहर महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि शहर के ८ मण्डलों में से पुराना मण्डल, जस्सूसर मण्डल, रानी बाजार मण्डल, लालगढ़ मण्डल की बैठकें हो गई हैं। गंगाशहर एवं नया शहर मण्डल की बैठकें रविवार को रखी गई। शेष दो मण्डलों की बैठकें सोमवार को होंगी। लाभार्थियों को ले जाने की तैयारी कर ली गई है।

 

 


आइटी विभाग चुनाव में निभाएगा अहम भूमिका

बीकानेर. आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा आइटी विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी उद्देश्य से प्रत्येक संभाग में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। यह बात रविवार को श्रीगंगानगर के ग्रीन वैली रिसोर्ट में आइटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने कही। उन्होंने कहा कि आइटी कार्यकर्ताओं से पार्टी को अपेक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर की कार्यशाला संभाग स्तरीय अंतिम कार्यशाला है।

 

संयोजक क्रांति चुग ने बताया कि दो सत्रों में आयोजित कार्यशाला के दौरान आइटी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। विभाग के संभाग प्रभारी चंद्रशेखर गौड़ ने सोशल मीडिया के उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह, सांसद निहाल चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल, जिला उपाध्यक्ष प्रहलादरॉय टाक, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली, जिलाध्यक्ष गुरवीर बराड़ सहित चारों जिलों के कार्यकर्ता मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.