Breaking News
recent

राजस्थान के इस जिले में इंद्रदेव ने बरसाई महर, सड़कें बन गई दरिया, नदी-नाले उफने

सवाईमाधोपुर। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। कई हिस्सों में कम बारिश हो रही है, तो कहीं पर तेज बारिश ने रफ्तार पकड रखी है। मौसम के बदले मिजाज ने हरियाली की तस्वीरों में रंग भरना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां नदी नाले उफान पर हैं। इससे बरसाती पानी लोगों के लिए अब मुशीबत बन गया है। सड़कों पर पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हैं। चंबल नदी मे उफान से खातोली सवाई मार्ग बाधित हो गया।


सड़क मार्ग बने दरिया

जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे सहित आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से कभी तेज तो कभी कम बरसात का दौर चल रहा है। इसके चलते मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई तो दोपहर बाद मूसलाधार बारिश ने रफ्तार पकड़ी। तेज बारिश से सब्जी मंडी मार्ग व रेलवे स्टेशन से होकर पानी बह निकला। ऐसे में लोगों को बरसात के गहरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। मार्गों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर

जिले में झमाझम बारिश के चलते नदी नालों सहित अन्य जल स्रोतों में पानी की आवक बढ़ गई। तेज बारिश से कई नदी नाले उफान पर हैं। पानी की निकासी नहीं होने से बारसाती पानी मुख्य मार्गों पर भर गया। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

पर्यटन स्थलों पर लोगों का लगा जमावड़ा

बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। लोग बारिश के साथ मौसम का आनंद लेते नजर आए। यहां तक कि बच्चों ने भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मेघों ने मौसम में ठंड़क घोलकर रख दी है। वहीं कई लोग उफनते नदी नालों के पलों को कैमरे में कैद करने पहुंचे। पिकनिक स्पॉट्स पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे लोगों ने खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.