Breaking News
recent

पाकिस्तानी पीएम पद के दावेदार इमरान खान की कमाई का ये है असली राज

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आम चुनाव के मतदान चल रहे हैं। इस चुनाव में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी माना जा रहा है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इमरान को देश की सबसे ताकतवर यूनिट यानी सेना का खुला समर्थन हासिल है। लेकिन दौलत के मामले में इमरान खान का नाम पाकिस्तान के अमीरों में 33 वें नंबर है। गल्फ न्यूज के मुताबिक इमरान खान की दौलत केवल 38 करोड़ की है। जबकि पाकिस्तान के सबसे अमीर इंसान मिया मोहम्मद मंशा की दौलत 730 करोड़ डॉलर की है। वो पाकिस्तान के अमीरों के लिस्ट में सबसे उपर हैं।

बैंक में है केवल इतने रुपए

इमरान खान के चुनाव के दौरान जो हलफनामा भरा है उसके मुताबिक इमरान की साल 2017में एग्रीकल्चर, सैलरी और बैंक से कमाई 4,776,611 पाकिस्तानी रुपए है। टैक्स देने की बात करें तो साल 2017 में इमरान खान ने 103,763 रुपए का टैक्स भरा था।

14 प्रॉपर्टी के मालिक हैं इमरान खान

क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इमरान के पास पाकिस्तान में कुल 14 प्रॉपटी हैं। इमरान खान की प्रॉपर्टी का ज्यादातर हिस्सा उन्हें पूर्वजों से मिला है। जिसमें पाकिस्तान का बानी गाला में उनका पुस्तैनी घर है। इसके अलावा इस्लामाबाद में इमरान के पास एक अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 11.97 मिलियन है। इस्लामाबाद में ही इमरान का एक और घर है जो 122,923 वर्गफुट में फैली है।

घूमने में करते हैं इतना खर्च

इमरान खाने के बारे माना जाता है वो घूमने के शौकीन हैं। पिछले साल उन्होंने अपने 3 दिन के दौरे पर2,40,000 रुपए खर्च कर डाले थे। इसके अलावा इमरान यूएई, टर्की, मालदीव, सऊदी अरब, भारत और यूके भी जाते रहते हैं। हालांकि ये उनका स्पॉन्सर्ड ट्रिप होता है। इमरान के चुनावी हलफनामे के मुताबिक इमरान खान के पास कोई कारोबार नहीं है। आपको बता दें कि इमरान खान ने अपने चुनावी हलफमाने अपने घूमने के खर्चों का भी ब्यौरा दिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.