Breaking News
recent

कम सैलरी हाेने के बाद भी इस तरह कर सकते हैं मोटी बचत, यहां करें निवेश

नर्इ दिल्ली। अगर आप नौकरी करते हैं आैर महीने के अंत में आप भी पैसाें की किल्ल्त से परेशान रहते हैं ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। कर्इ बार तो एेसा होता है कि युवाआें को कम से कम समय में अधिक पैसे कमाने की होड़ लगी रहती है। इसका सबसे बड़ा करण ये है कि वो खर्च अधिक करते हैं। जबकि नौकरीपेशा लोगों की कमार्इ धीरे-धीरे करके ही बढ़ती है। एेसे में युवाआें के लिए अपनी कमार्इ आैर खर्च में सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आती है। इन्हीं लोगों के लिए हम आपको एेसी गणित बात रहे हैं जिससे वो मात्र 1500 रुपये के निवेश से एक लाख रुपये तक की कमार्इ कर सकते हैं।


क्या करना होगा?
दरअसल सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआर्इपी) एक एेसा विकल्प है जिससे लंबे अवधि में कम से कम पैसे जोड़कर मोटी रकम कमार्इ जा सकती है। यदि अाप भी चाहते हैं कि कम निवेश करके आप पांच साल में एक मोटी रकम कमा सकें तो आपके लिए एसआर्इपी का विकल्प सबसे बेहतर होगा। ये विकल्प उन युवाआें के लिए सबसे बेहतर है जो मासिक तौर पर केवल 20,000 रुपये ही कमा पाते हैं पर उनके खर्चे अधिक है। ये युवा अपनी कमार्इ में से कम से कम 1500 रुपये हर माह तो निकाल ही सकते हैं। इस तरह आप मात्र 1500 रुपये के हर माह निवेश से 5 साल बाद एक लाख से अधिक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।


क्या है गणित?
लेकिन इस निवेश करने से पहले आपको इसके गणित को समझना बेहद जरूरी है। मान लीजिए की आप हर माह 1500 रुपये का निवेश अगले पांच साल के लिए करते हैं। इस निवेश पर आपको 15 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। इस गणित के हिसाब से देखें तो पांच साल बाद आपको पास कुल 1,13,985 रुपये इकट्ठा हो जाएंगे। आप चाहें तो इसे 8 साल तक के लिए भी जारी रख सकते हैं। यदि अाप 8 साल के लिए जारी रखते हैं तो इसी हिसाब से आप 2.1 लाख रुपये का मालिक बन सकते हैं। इस तरह यदि आप 22 साल के उम्र में यदि ये निवेश करते हैं तो 30 साल तक आपके पास 2 लाख रुपये का फंड अासानी से इकट्ठा हो सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.