Breaking News
recent

बीकानेर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं से रोशन होगा रविन्द्र रंगमंच

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग और सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के साझे प्रयास से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पत्रिका इन एजूकेशन 'सेल्यूट टू टेलेन्ट' सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। शैक्षणिक क्षेत्र में बीकानेर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं से स्थानीय रविन्द्र रंगमंच रोशन होगा।

 

रविवार को सुबह साढ़े दस बजे से होने वाले सम्मान समारोह में वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले राजस्थान बोर्ड व सीबीएसई के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न, मेडल सहित विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। श्रेष्ठ परिणाम देने वाली संस्थानों के प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा।

 

निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिन्होंने अंकतालिकाएं जमा करवा दी है, उन सभी विद्यार्थियों को आवश्यक रूप से निर्धारित समय से आधा घंटे पहले अपना स्थान ग्रहण करना होगा। कार्यक्रम में अभिभावक भी आमंत्रित हैं। समारोह से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए ९३५१२०५५२३ पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

मिलेंगे नकद पुरस्कार
वर्ष 2017-18 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षावार पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को १5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मस्त मंडल द्वारा दिया जाएगा। संस्था के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि इसके अलावा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं राठी एंड राठी ग्रुप के समाजसेवी जुगल राठी ने जिले में कक्षावार दूसरे स्थान पर रहने वाले सभी विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की।

 

कार्यक्रम के सहयोगी
कार्यक्रम के सहयोगी बीकाजी ग्रुप, महावीर रांका चेयरमैन यूआईटी, जुगल राठी अध्यक्ष बालकिशन राठी चैरिटेबल ट्रस्ट, बंसल ड्रेसेज रहेंगे।

 

 

भीलवाड़ा को हराकर बीकानेर फाइनल में

बीकानेर. शार्दुल क्रिकेट मैदान में चल रही राज्यस्तरीय अंडर १९ क्रिकेट प्रतियोगिता में दो दिवसीय सेमीफाइनल में बीकानेर ने भीलवाड़ा को १०२ रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बीकानेर का मुकाबला उदयपुर से होगा। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी ने बताया कि भीलवाड़ा ने अपनी पहली पारी में आगे खेलते हुए अंतिम चार विकेट के लिए ७५ रन जोड़े। भीलवाड़ा की पहली पारी ५८ ओवर में २१४ रन ही बना सकी।

 

वहीं बीकानेर टीम ने प्रथम पारी में ११२ रन की बढ़त के बाद दूसरी पारी में ४० ओवर में ५ विकेट पर २६४ रन बनाए। इसमें जुबेर अली ने १३१ रन व दिनेश चौधरी ने ५५ रन के साथ १०० रन की साझेदारी की। ३७७ रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा की टीम ने दूसरी पारी में सोनाराम के ७५ रन, हर्षवर्धन के ४५ रन, शहबाज के ४० रन की बदौलत ३५.४ ओवर में २७४ रन ही बना सकी। सेमीफाइनल मैच में दिनेश चौधरी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.