Breaking News
recent

सूचना सहायकों ने ई-हड़ताल पर की चर्चा

सवाईमाधोपुर. राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक रविवार को अटल सेवा केन्द्र पर हुई। इस दौरान सूचना सहायकों की लम्बित मांगों पर चर्चा की। संघ जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार मीना ने बताया कि बैठक में सूचना सहायकों की ग्रेड-पे 2800 से बढ़ाकर 3600 करने तथा लम्बित मांगों को लेकर जुलाई में होने वाली ई-हड़ताल पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि संघ की आगामी बैठक 8 जुलाई को होगी। इस अवसर पर संघ के हंसराज वर्मा, संतोषकुमार, सीताराम बैरवा, कृष्ण, कन्हैया वर्मा, लोकेश पाटीदार नवल मीना, शेषाअवतार मीना, रामकेश मीना व राकेश मीना आदि सूचना सहायक मौजूद थे।

आज दो घंटे रहेगा पावर कट, सुबह आठ से दस बजे तक
सवाईमाधोपुर. डिस्कॉम की ओर से सोमवार को एकीकृत ऊर्जा विकास योजना (आईपीडीएस) कार्य के चलते बजरिया क्षेत्र में सुबह आठ से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता मनीष बबेरवाल ने बताया कि इस दौरान 33/11केवी जीएसएस चकचैनपुरा से पी एण्ड टी कॉलोनी,आदर्श नगर, भोपाल नगर, चकचैनपुरा, न्यू ट्रक यूनियन, मदीना कॉलोनी, आईएचएस कॉलोनी, वेयर हाउस क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी।

घनश्याम तिवाड़ी ने ली भारत वाहिनी पार्टी की सदस्यता
भाजपा ने अभी तक स्वीकार नहीं किया इस्तीफा

जयपुर. विधायक घनश्याम तिवाड़ी का इस्तीफा भाजपा ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है लेकिन उन्होंने रविवार को अपनी पार्टी भारत वाहिनी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भारत वाहिनी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश तिवाड़ी ने बताया कि पार्टी की बैठक में घनश्याम तिवाड़ी के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव रखा गया, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। बिड़ला सभागार में 3 जुलाई को पार्टी का प्रथम प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन, लोकार्पण समारोह होगा। इसमें तिवाड़ी पदभार संभालेंगे। साथ ही दीनदयाल वाहिनी की समस्त इकाइयों का भारत वाहिनी में समावेश होगा। सम्मेलन में प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 2000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।


गौरतलब है कि घनश्याम तिवाड़ी ने घनश्याम तिवाड़ी ने हाल ही भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भेजा था। सूत्रों का कहना है कि इस्तीफा स्वीकार हो जाता तो राजस्थान विधानसभा को सूचना भेज दी जाती और दल बदल कानून के तहत तिवाड़ी की सदस्यता रद्द हो जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.