Breaking News
recent

अफवाहों पर ध्यान न दे अभ्यर्थी, इन तारीख को होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा....यहां पढ़े खबर

पाली. राजस्थान पुलिस में 13 हजार 142 कांस्टेबल पदों के लिए 14 व 15 जुलाई को ही दो पारियों में लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने सभी जिला पुलिस अधीक्षक व एटीएस एसओजी को नकल कराने वाले गिरोह के लोगों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। एटीएस-एसओजी एडीजी उमेश मिश्रा भी रेंज स्तर पर दौरा कर परीक्षा को प्रभावी बनाने की कार्रवाई का जायजा ले रहे हैं। पुलिस को चालान शुदा अपराधियों पर नजर रखने, संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाने के भी निर्देश दिए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से 14 व 15 जुलाई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पत्र में कांट-छांट कर भ्रम पैदा करने के लिए 29 व 30 जुलाई परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर भ्रम पैदा करने वाले मैसेज भेजने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। परीक्षा में 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

अफवाह से बचें...
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 व 15 जुलाई को ही होगी। अभ्यर्थियों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

दीपक भार्गव, पुलिस अधीक्षक, पाली

ओम एम आर आधारित होगी परीक्षा

आईजी पुलिस भर्ती डॉ. प्रशाखा माथुर ने बताया कि निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार लिखित परीक्षा कांस्टेबल बैंड पद के अतिरिक्त अन्य सभी पदों के लिए 75 अंक की होगी। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं समयावधि 2 घंटे की होगी। यह परीक्षा ऑफ लाइन तथा ओएमआर आधारित होगी। डॉ. माथुर ने बताया कि इस परीक्षा में विवेचना एवं तार्किक योग्यता के प्रश्न, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं सम सामयिक विषयों पर 15 अकों के प्रश्न एवं राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति पर 30 अकों के प्रश्न सहित कुल 75 अकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। कांस्टेबल बैंड एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिये निर्धारित पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.