—जैसे ही बेटी व पिता पेड़ के नीचे स्कूटर रखकर हटे और पेड़ गिर गया
—रात 8 बजे की घटना
—पेड़ के नीचे दबा स्कूटर
—प्रशासन की मदद से निकाला स्कूटर
—जेसीबी की सहायता से हटाया पेड़
टीना बैरागी शर्मा
जयपुर
कल रात हुई बारिश के कारण रामनगरिया स्थित एसकेआईटी कॉलेज के पास तकरीबन 8 बजे एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की स्कूटर उसके नीचे दब गई। इस घटना के बाद यूथ सोशल एक्टिविस्ट ने मेयर और विधायक को सूचना दी। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। काफी देर तक पेड़ गिरा रहा जिससे रास्ता जाम हो गया। कुछ समय बाद प्रशासन की मदद से स्कूटर को निकाला गया। और पेड़ को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया।
रामनगरिया के रहने वाले मदनलाल मीना ने बताया कि वो अपनी बेटी वंदना के साथ मार्केट आए थे। स्कूटर को पेड़ के नीचे खड़ा करके वे सामने वाली दुकान पर चले गए। तभी अचानक से पेड़ गिर गया। इसे देखकर वे बुरी तरह से घबरा गए। मीना ने बताया कि कुछ सैकंड्स का ही फासला रहा। जैसे ही गाड़ी रखकर हटे और पीछे से धड़ाम की आवाज आई। पीछे देखा तो पेड़ गिरा हुआ पाया और स्कूटर उसके नीचे दबा हुआ था। तभी लोग इकट्ठा हो गए और गाड़ी निकालने की मशक्कत की। शुक्र है कि मैं और मेरी बेटी बच गए वरना कोई बड़ी घटना हो जाती। शायद मैं कभी अपने आपको माफ नहीं कर पाता। मेरी बेटी भी बहुत सहम गई है।
डर गए लोग—
पेड़ गिरने से आसपास से गुजर रहे लोग भी डर गए। हालांकि इससे कोई आहत नहीं हुआ। लेकिन आसपास खड़े लोग इस घटना से सहम गए। पेड़ गिरने से संभवतया बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि आसपास एसकेआइटी कॉलेज व अन्य कोचिंग संस्थान है। जहां पर स्टूडेंट्स की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं पेड़ गिरने से कुछ देर पहले लाइट भी बंद थी। सड़क पर अंधेरा था। कुछ देर बाद ही लाइट आ गई।





No comments:
Post a Comment