चूरू। सादुलपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर गांव लसेड़ी के पास स्थित टोल नाके पर शराब के नशे में एक ट्रक चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए टोल नाके की केबिन में घुसा दिया। घटना के बाद टोल नाके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया तथा कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़े पड़े। घटना के तुरंत बाद टोल नाके की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका निरीक्षण किया।
शराब के नशे में ट्रक चालक टोल नाके के डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी सडक़ पर से केबिन में जा घुसा, लेकिन ट्रक का टायर निकल जाने के कारण ट्रक केबिन को तो तोड़ दिया, लेकिन केबिन के अंदर नहीं गुस्स सका। अन्यथा केबिन में बैठे कर्मचारी की मौत निश्चित थी।
हादसे में एक गार्ड भी बाल बाल बचा
टोल कर्मचारियों ने बताया कि बीती रात को ट्रक चालक शराब के नशे में उक्त घटना को अंजाम दिया। जिसके कारण टोल कंपनी को लगभग सात लाख रूपये का नुकसान हुआ है। टोल नाके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे एवं डिवाइडर तथा आधुनिक उपकरण सभी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलवर के रहने वाले ट्रक चालक मुकेश कुमार गुरुवार को पंजाब बठिंडा से तारकोल भरकर हरियाणा के लोहारु आ रहा था लेकिन ट्रक चालक मुकेश ने टोल नाके को बचाने के लिए बठिंडा से सिरसा एवं भादरा तथा सादुलपुर होते हुए लोहारू जा रहा था। बीती रात को टोल नाके से पहले ट्रक चालक एक होटल पर रुका तथा शराब का सेवन किया। जिसके कारण होटल वालों ने शराब के नशे में उत्पात मचाने पर ट्रक चालक को होटल से जाने के लिए कह दिया। इसी बात से गुस्से से भरे ट्रक चालक मुकेश ट्रक को लापरवाही व तेज गति से चलाता हुआ टोल नाके को तोड़ते हुए केबिन में घुसा दिया।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है इस संबंध में टोल नाका के मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस थाने में दे दी गई है तथा मामला भी दर्ज करवा दिया गया है।
थाना अधिकारी भगवान सहाय मीणा का कहना है कि सूचना मिली है घटना का मौका निरीक्षण भी किया है ट्रक मालिक को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करेगी।





No comments:
Post a Comment