भगवतगढ़. कस्बे में विराजित जैन मुनि सुकुमाल नन्दी ने मंगलवार को कहा कि इंसान को शांति के लिए प्रभु एवं गुरु भक्ति में लीन रहना चाहिए। ईश्वर एवं गुरु की भक्ति से जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से निजात मिल जाती है। उन्होंने लोगों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुए सदैव धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।
सामूहिक रूप से किया चावल का त्याग
कस्बे के जैन समाज के लोगों ने मंगलवार को जैन मुनि के समक्ष मंदिर के नव निर्माण होने एवं पंच कल्याणक महोत्सव तक स्वेच्छा से सामूहिक रूप से चावल खाने का त्याग किया। जैन समाज के शुभम जैन ने बताया कि जैन मंदिर के नव निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के संकल्प के साथ समाज के सभी लोगों जैन मुनि के समक्ष चावल नहीं खाने की शपथ ग्रहण की। लोगों ने आठ दिसम्बर से तेरह दिसम्बर के बीच पंच कल्याणक महोत्सव का निर्णय किया।
एकता मंच का गठन
मंगलवार को सुकुमाल एकता मंच की कार्यकारिणी का भी गठन किया। इसमें अध्यक्ष शुभम जैन, मंत्री पवन जैन, संगठन मंत्री आशीष जैन, प्रचार मंत्री सारांश जैन, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ जैन एवं सांस्कृतिक मंत्री वैभव जैन को मनोनीत किया। मंगलवार को जैन मुनि सुकुमाल नन्दी ने सवाईमाधोपुर के लिए विहार किया। उन्हें बैण्डबाजे के साथ शिवकुण्ड के मुख्य द्वार तक छोडऩे पहुंचे।
बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
बौंली. लखनपुर में मंगलवार को माध्यमिक हरिओम पब्लिक विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।स्वास्थ्य परीक्षण में कुल 140 बच्चों का परीक्षण किया गया। डॉक्टर रमाकांत बंसल एवं कंपाउंडर जयराम माली ने परामर्श दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह राजावत, व्यवस्थापक सूरजमल वैष्णव व स्टाफ उपस्थित रहे।
मासिक बैठक आज
सवाईमाधोपुर. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया में बुधवार सुबह 10 बजे शहरी क्षेत्र के अधीन आने वाली आशाओं की सेक्टर बैठक होगी। हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि बैठक में पीसीटीएस सॉफ्टवेयर, एएनसी रजिस्ट्रेशन, पूर्ण टीकाकरण, एएनसी अर्ली रजिस्ट्रेशन, हाई प्रेगनेन्सी, नवजात शिशु मृत्यु, मिसिंग डिलवरी, मुख्यमंत्री राजश्री योजना आदि की समीक्षा की जाएगी।





No comments:
Post a Comment