Breaking News
recent

कई वर्षो से एक जगह डटे अफसर, तबादला नीति को दे रहे चुनौती, इनके आगे सभी कायदे बेकार

राजसमंद. जिले के उपखंड व जिला स्तर पर कई राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के कई अधिकारी अंगद के पैर की तरह वर्षों से राजसमंद में डटे हए हैं। तीन साल की समयावधि में जिला बदलने के कायदे भी कागजों तक सीमित होकर रह गए हैं। तभी कुछ अफसर चार से छह साल से कार्यरत है, मगर सरकार ने उनका जिला नहीं बदला। दूसरी ओर कई आईएएस व आईपीएस अफसरों को साल व छह माह में बदलने से सरकार की दोहरी तबादला नीति सामने आ गई।

राजस्थान में नई विधानसभा का गठित होने के बाद वर्ष 2014 से अब तक राजसमंद जिले के पांच जिला कलक्टर बल गए और अब छठें कलक्टर आईएएस श्यामलाल गुर्जर होंगे। दूसरी ओर 26 जून 2013 को उपखंड अधिकारी पद पर नियुक्त ब्रजमोहन बैरवा 26 अक्टूबर 2014 तक राजसमंद उपखंड अधिकारी रहे। अक्टूबर 2014 में नगपरिषद में आयुक्त पद पर तबादला हो गया। पदोन्नति के बाद बैरवा को अतिरिक्त जिला कलक्टर पद पर लगा दिया, जहां वे अब भी कार्र्यरत है। इसके तहत बैरवा का राजसमंद जिले में कार्यकाल पांच वर्ष से भी अधिक हो गया। इसी तरह जिला परिषद सीईओ गोविंदसिंह राणावत भी वर्ष 2013 में उपखंड अधिकारी कुंभलगढ़ के रूप में राजसमंद जिले में आए। फिर अतिरिक्त जिला कलक्टर, जिला परिषद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के बाद कुछ महीनों के लिए केबिनेट मंत्री के ओएसडी रहने के बाद फिर जिला परिषद राजसमंद सीईओ पद पर नियुक्ति हो गई। इस तरह राणावत भी करीब पांच साल से राजसमंद में कार्यरत है। इसी तरह आरएएस राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने 17 मई 2015 को उपखंड अधिकारी राजसमंद की कमान संभाली है, जहां तीन साल से अधिक समय हो चुका है।
नहीं डिगे ये पुलिस अधिकारी
कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक चन्दनसिंह महेचा भी करीब चार वर्ष से राजसमंद जिले में कार्यरत है। महेचा के अलावा नाथद्वारा, राजसमंद व भीम डीएसपी बदल गए। आधा दर्जन पुलिस अधीक्षक व एएसपी की भी अदला बदली हो गई। आमेट थाना प्रभारी महेश मीणा, खमनोर थाना प्रभारी पेशावर खान हैड कांस्टेबल के पद से ही पदोन्नति से लगाकर करीब एक दशक से राजसमंद जिले में ही कार्यरत है। यातायात प्रभारी रामविलास भी लंबे समय से कार्यरत है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.