Breaking News
recent

कार ने मारी बाइक को टक्कर, पति, पत्नी और बेटा घायल

धौलपुर। सैपऊ मार्ग पर रूपसपुर के पास तेज गति से जा रही कार ने बुधवार सुबह बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति, पत्नी और बेटा घायल हो गया। जिनमें से मां-बेटे की हालत गंभीर है। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मोतीराम पुत्र सुमेर सिंह निवासी उलावटी थाना कंचनपुर अपनी पत्नी गिरिजेश को मनिया इलाके के गांव सुआ का बाग पर चिकित्सक को दिखाकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में रूपसपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे मोतीराम, गिरजेश व 8 वर्षीय बेटा संतोष घायल हो गया। घटना के बाद चालक बोलेरो को लेकर मौके से भाग गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां संतोष व गिरिजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

थाने के सामने के बैंक में घुसे चोर
शहर में धूलकोट स्थित पीएनबी शाखा में अज्ञात जने सेंधमारी कर अंदर घुस गए। चोर सीसीटीवी कैमरों में चेहरा आने के डर से सीसीटीवी के कैमरे के वायरिंग काट गए और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को चोरी कर ले गए। शाखा के स्ट्रांग रूम व अन्य किसी सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि अपराधियों में पुलिस का बिल्कुल भय नहीं हैं। बल्कि उनमें इतना साहस है कि थाने के सामने मौजूद बैंक में भी वह वारदात को अंजाम देने से नहीं चुके। इस घटना ने फिर से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

 

सीसीटीवी के तार काट दिए
घटना की जानकारी शाखा खुलने पर हुई, जिसके तुरंत बाद थाना निहालगंज पुलिस को सूचना दी गई। विशेष बात ये है कि पीएनबी शाखा से कुछ कदम की दूरी पर ही सामने पुलिस थाना है। धूलकोट रोड पर पीएनबी की शाखा है। माना का रहा कि बैंक दो दिन बन्द थी। इस बीच पीछे की तरफ स्थित एलडीएम कार्यालय से अज्ञात जने घुस गए। इन्होंने प्रथम तल पर आईटी कार्यालय के पास सीलिंग को तोडकऱ नीचे की तरफ स्थित ब्रांच में घुस गए। यहां काफी प्रयास के बाद जब दाव नहीं लगा तो अज्ञात जनों ने बैंक में लगे सीसीटीवी के तार काट दिए और रिकॉर्डिग के डीवीआर को चोरी कर ले गए।

 

यह हो सकता है
घटना की जानकारी ब्रांच खुलने पर हुई, जिस पर शाखा मुख्य प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। अज्ञात जने किस रास्ते से बैंक में घुसे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि चोर आरसेटी की इमारत में बैंक बंद होने के समय अंदर छिप गए होंगे। या मौका पाकर पीछे की तरफ खिडक़ी के रास्ते अंदर घुसे होंगे। कुछ हाथ नहीं लगने पर इसी रास्ते से वह निकल भागे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.