Breaking News
recent

ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी बेहतर चिकित्सा

प्रतापगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से उप स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए प्रथम चरण में प्रदेश के 225 स्वास्थ्य केन्द्रों को शामिल किया गया है। जिसमें प्रतापगढ़ जिले के तीन स्वास्थ्य केन्द्र को स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र बनाया जा रहा है। इन केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। ये केन्द्र 15 अगस्त से विधिवत शुरू होंगे।
योजना में प्रदेश के सौ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सौ उप स्वास्थ्य केन्द्र, 25 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शामिल किए गए है।अभी इन केन्द्रों को स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र के रूप में सृदृढ़ करने किया जा रहा है।
धोलापानी, धमोतर और चूपना
योजना में प्रतापगढ़ जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें धोलापानी, धमोतर और चूपना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को लिया गया है। यहां विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।
15 अगस्त से शुरू होंगे
इन केन्द्रों को 15 अगस्त से शुरू किए जाएंगे।इसके लिए सीएमएचओ को विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसमें सामुदायिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इनमें सास-बहू सम्मेलन, महिला मंडल, युवा मंडल, दंपति ल की बैठकें नियमित होंगी। इसमें आशाओं को मानदेय भी दिया जाएगा। महिला मरीज की जांच के लिए प्राइवेसी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।सामान्य प्रसव के लिए दवाएं व उपकरण की व्यवस्था की जाएगी। वजन मशीन, बीपी मापक, परीक्षण टेबल, डे्रसिंग ड्रम आदि खरीदे जा सकेंगे। भवन पर आईईसी व पेंटिंग आदि व्यापक स्तर पर होगी। इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर आपदा व बीमारी के प्रकोप के समय पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रहेंगी।

कर रहे है तैयारी
जिले में आयुष्मान भारत योजना में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को शामिल किया गया है। यहां स्वास्थ्य केन्द्रों को सृदृढ़ीकरण के लिए कार्य शुरू करवा दिया है। इनमें धोलापानी, धमोतर और चूपना स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र के रूप में सृदृढ़ करने किया जा रहा है।इनका उद्घाटन 15 अगस्त से होगा।
डॉ. दिनेश खराड़ी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.