खाजूवाला. यहां भारत पाक अंतराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक जर्मनी का नागरिक लाल रंग की स्कूटी लेकर पहुंच गया। विदेशी युवक को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ में विदेशी नागरिक ने नाम कराहे सिमोन बताया। जानकारी के अनुसार विदेशी युवक मार्च 22 मार्च 2018 को एक साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। वह गूगल मेप के जरिए राजस्थान में घूमते हुए बीकानेर पहुंचा और फिर यहां से स्कूटी किराए पर लेकर घूमते हुए खाजूवाला में प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक 34 केवाईडी पहुंच गया। जहां पर ग्रामीणों ने अनजान व्यक्ति देखकर बीएसएफ व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर बीएसएफ की सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने जर्मन नागरिक को पकड़ लिया और खाजूवाला पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर गुप्तचर एजेंसियां भी सतर्क हो गई। वहीं खाजूवाला सीओ इस्माईल खान व थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण भी मंगलवार देर रात सीमा चौकी पर पहुंचे। इसके बाद युवक से मंगलवार रात बीएसएफ व पुलिस ने संयुक्त पूछताछ की। पूछताछ के बाद बुधवार सुबह गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारी खाजूवाला पहुंचे तथा युवक को बीकानेर ले गए। जहां से पूछताछ के बाद युवक को उसके भ्रमण के लिए रिहा कर दिया।
प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड नहीं था
प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह गूगल मैप के जरिये बॉर्डर तक पहुंचा। उसने बताया कि बीकानेर से खाजूवाला के सफर के दौरान किसी ने भी उसे रोका नहीं। कहीं पूछताछ भी नहीं की गई। उसे पता नहीं था कि यह क्षेत्र प्रतिबंधित है। पुलिस व जांच एंजेसियों ने जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद जर्मन नागरिक को छोड़ दिया गया।
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज
लूणकरनसर. यहां थाने में एक महिला ने एक आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। सीआई अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि पीडि़ता ने सहनीवाला निवासी मनोज बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपित ने 12 जनवरी 2018 को घर में घुसकर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया तथा इसके बाद भी डराकर कई बार दुष्कर्म किया। तीन जुलाई की रात करीब ९ बजे पीडि़ता का पति बाहर गया। तब पीछे से आरोपी घर में घुस आया तथा जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर पीडि़ता करा पति घर आया। तब आरोपित ने पति के सिर में लाठी की चोट मारी।





No comments:
Post a Comment