Breaking News
recent

पति की जमानत के लिए कोर्ट पहुंची महिला के हुआ प्रसव, गूंजी बालिका की किलकारी

दौसा. चोरी के मामले में जेल में बंद पति की जमानत के सिलसिले में एक गर्भवती महिला ने बुधवार सुबह जिला न्यायालय परिसर में एक बालिका को जन्म दिया। आनन-फानन में महिला एवं नवजात बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोर्ट परिसर में बालिका की किलकारी गूंजने पर अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया। वहीं अचानक हुए इस वाकये की न केवल कोर्ट परिसर में बल्कि शहर में खूब चर्चा हुई।


जानकारी के अनुसार नांगल राजावतान थाने इलाके की बड़ागांव रून्द की ढाणी निवासी राकेश चोरी के मामले में करीब एक माह से जेल में बंद है। इस पर आरोपित के अधिवक्ता महावीर डोई की ओर से लगाई जमानत अर्जी पर न्यायालय में बुधवार को सुनवाई होनी थी।

इसी सिलसिले में उसकी गर्भवती पत्नी गुड्डी कोर्ट आई थी, लेकिन कोर्ट आने के थोड़ी देर बाद ही उसके प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे मे उसके साथ आई अन्य महिलाओं ने कोर्ट परिसर में ही प्रसव की व्यवस्था कराई। थोड़ी देर में ही कोर्ट में ही प्रसव कराया। इस दौरान उसने एक बालिका को जन्म दिया। ऐसे मे कोर्ट परिसर में बेटी पैदा होने की खुशीव्याप्त हो गई। उक्त महिला के एक बेटी पहले से भी है।


मिठाई बांटकर मनाई खुशी
न्यायालय में महिला के प्रसव होने पर जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिनेश जोशी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। आनन-फानन में जिला अस्पताल सूचना देकर नवजात बालिका को नए कपड़े मंगवाए। इसके बाद उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

झगड़े में चार घायल
महुवा. थाना इलाके के प्यारा का नंगला में दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चार जने घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को महुवा अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने बताया कि बिजली चलाने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी, फिर लाठी-भाटा जंग हो गई। इसमें हुकुमसिंह पुत्र रामस्वरूप, गोमा पत्नी हुकम सिंह व दूसरे पक्ष के प्रहलाद व उसकी पत्नी धर्मबाई घायल हो गई।

पति की जमानत के लिए कोर्ट पहुंची महिला के हुआ प्रसव

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.