Breaking News
recent

प्रधानमंत्री की सभा के लिए परिवहन पर करोड़ों का खर्च, बीकानेर से जाएंगी इतनी बसे

बीकानेर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई को जयपुर के अमरूदों के बाग में होने वाली सभा में प्रदेशभर से 5579 बसें पहुंचेगी। राज्य सरकार बस मालिक को प्रति किलोमीटर २० रुपए की दर से भुगतान करेगी। सरकार ने बसों को उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी प्रदेश के प्रादेशिक परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी है।

 

जयपुर परिवहन कार्यालय को सबसे अधिक ५३२ बसें उपलब्धता करानी होगी। वहीं बीकानेर से १८० बसों को जयपुर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल १५१ बसों की सूची प्रादेशिक परिवहन विभाग को मिली है। व्यवस्था पर खर्च की राशि प्रादेशिक विभाग के बैंक खातों में डाली जा चुकी है। सभा में केन्द्र व राज्य सरकार की १२ योजनाओं के लाभान्वितों को जयपुर पहुंचाया जाएगा। इस पर 25 लाख रुपए खर्च होंगे।

 

राशि का किया जाएगा समायोजन
प्रधानमंत्री की आमसभा में होने वाली करोड़ों रुपए की राशि का समायोजन किया जाएगा। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन (गु्रप-२) विभाग की ओर से जारी आदेश में इसका उल्लेख किया गया है। आदेश में लिखा है कि प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित १२ योजनाओं में से जिन योजनाओं में प्रशासनिक व्यय का प्रावधान है, उसके अनुसार राशि का समायोजन किया जाएगा। आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री की सभा में करीब सात सौ करोड़ रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान है।

 

लोकतंत्र से खिलवाड़ बताया
इधर, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सभा में करोड़ों रुपए खर्च करने का विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस के शहर महासचिव चन्द्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि यह लोकतंत्र से खिलवाड़ है। प्रधानमंत्री की सभा में आमजन के रुपयों की बर्बादी कर भीड़ जुटाना कहां का लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए आमजन की सुविधाओं पर खर्च किए जाते तो बेहतर होता।

 

किया भुगतान
मुख्यालय से बीकानेर से करीब १८० बसें लाने के लिए कहा गया है। इसमें से फिलहाल १५१ बसों की फाइनल सूची विभाग को मिल चुकी है। विभिन्न योजना के लाभार्थियों को बसों से जयपुर पहुंचाया जाएगा। सरकार ने बस मालिकों को २० रुपए प्रति किलोमीटर खर्चा देने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने इस राशि का भुगतान विभाग को कर दिया है।
राजेश स्वामी, जिला परिवहन अधिकारी, बीकानेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.