Breaking News
recent

सदर थाने के नए भवन का आगाज,लगाए गए है ऐसे पोस्टर,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. पुलिस थाना सदर जैसलमेर के नए भवन का आगाज शुक्रवार को किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीना, उप अधीक्षक वृत्त जैसलमेर. पुलिस वृत्ताधिकारी मांगीलाल राठौड़, सदर थानाधिकारी कांतासिंह ढिल्लो के साथ ही सीएलजी सदस्य उपस्थित थे। गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से बनाए गए भवन में थानाधिकारी व स्टाफ की ओर से पुलिस अधिकारियों, पुलिस की कार्यप्रणाली, थाना स्टाफ के फोटोज के पोस्टर लगाए गए है। थाना मे सघन पौधरोपण भी किया गया है। थाना में भ्रमण करने आए विद्यार्थियों के दल ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। कार्यक्रम में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान अमरदीन फकीर, भामाशाह भीमसिंह मोकला, किशनसिंह कीता, हनीफ पीथोड़ाई, मनोहरसिंह जोधा आदि उपस्थित रहे।

किसानों को दिया योजनाओं का प्रशिक्षण
पोकरण. कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में डिडानिया गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के पुरुष व महिला कृषकों ने भाग लिया । कृषि कल्याण अभियान- २०१८ के जिला समन्यवक डॉ अनिल कुमार गहलोत ने कृषि कल्याण योजनाओं व अभियान के बारे मे जानकारी दी । उन्होंने नाइप पिट बनाने व गुणवतायुक्त देशी खाद तैयार करने के बारे में जानकारी दी और वैज्ञानिक विधियों को अपनाते हुए कृषि आय बढ़ाने को कहा । शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रप्रकाश मीणा ने बारानी भूमि में गुणवतायुक्त जैविक अनाज, दलहन, फल, सब्जियां आदि के उत्पादन से आय बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी । पशु वैज्ञानिक डॉ. शंकरलाल ने पशुओं के रख-रखाव, पोषण एवं रोग प्रबंधन के साथ अजोला इकाई बनाकर चारा उत्पादन करने के बारे मे जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी झब्बरसिंह ने विभाग की ओर से संचालित की जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी दी । कृषि पर्यवेक्षक हंसराज ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.