राजसमंद. नगर परिषद की ओर से धोइन्दा में स्थापित की जा रही ओपन जिम खटाई में पड़ सकती है। रोडवेज प्रबंधन ने जमीन पर अपना हक होने का दावा करते हुए आपत्ति जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक धोइंदा स्थति रोडवेज गार्डन में परिषद चार लाख रुपए की लागत से ओपन जिम लगा रही है। जिस जमीन पर उपकरण लगाए जा रहे हैं, उसे रोडवेज प्रबंधन ने अपनी मिल्कियत बताया है। रोडवेज ने काम रोकने की चेतावनी भी दे डाली है। इधर, नगर परिषद ने यह जमीन पूर्व में खुद की होना बताया। साथ ही रोडवेज प्रबंधन से भूमि हस्तांरण सम्बंधी कागज भी मांगे। रोडवेज ने दस्तावेज परिषद को बताते हुए जमीन पर अपना दावा जताया। परिषद इस कार्य पर चार लाख रुपए खर्च कर रही है। विभिन्न प्रकार के व्यायाम के लिए उपकरण लगाए जा रहे हैं। कई उपकरण लगा दिए गए हैं।
११ बीघा जमीन रोडवेज की २०११ से
रोडवेज का दावा है कि १८ मई, २०११ को कलक्टर के निर्देशानुसार धोइंदा रोडवेज की यह जमीन तत्कालीन नगर पालिका आयुक्त दिनेश कुमार ने पूर्व जोनल मैनेजर हेमन्त श्रीमाली के कार्यकाल में राजस्थान राज्य परिवहन निगम, उदयपुर के सुपुर्द की थी।
नहीं ली स्वीकृति
&नगर परिषद ने जिम के लिए रोडवेज के संपत्ति विभाग, जयपुर से अनुमति नहीं ली है। संदीप सांखला, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज आगार, राजसमंद
ली मौखिक सहमति
&कुछ माह पूर्व रोडवेज परिसर में परिषद की ओर से निर्मित चालक-परिचालक विश्राम गृह निर्माण के दौरान प्रबंधन ने मौखिक स्वीकृति दी थी, फिर ही काम शुरू किया। बृजेश रॉय, आयुक्त, नगर परिषद
जैन मुनि की डोल यात्रा में उमड़े श्रावक
-जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्म संघ के गच्छाधिपति प्रकाशचंन्द्र के शिष्य विशाल मुनि का गुरुवार रात १०.३० बजे देवलोकगमन हो गया
राजसमंद. गच्छाधिपति प्रकाश चन्द्र के शिष्य विशाल मुनि की बैकुंठी यात्रा में जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर के ज्ञान भवन से शुक्रवार सुबह से ही जैन समाज के लोग मुनिश्री के दर्शन के लिए आतुर दिखे। इस दौरान समाज के लोगों ने उनकी याद में प्रार्थना भी की।मुनि की डोल यात्रा ज्ञानगढ़ हाथीनाड़ा से शुरू हुई, जो जेके मोड़, बस स्टैण्ड व जलचक्की से होकर सुलूस रोड मोक्षधाम पर पहुंची। इस दौरान सैकड़ों श्रावकों की भीड़ ने उनके अंतिम दर्शन किए।





No comments:
Post a Comment