हिण्डौनसिटी. महाराष्ट्र के आधा दर्जन जिलों सहित राजधानी मुम्बई में चार दिन से लगातार बारिश होने से बुधवार को मुम्बई से आने वाली टे्रन नहीं आई। ऐसे में अलसुब्बह स्टेशन पर पहुंचे सैकड़ों यात्रियों को यात्रा स्थगित कर निराश घर लौटना पड़ा। भारी बारिश के चलते दिल्ली जाने वाले टे्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन पर रुकने वाल चार सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे सूत्रों के अनुसार मुम्बई में भारी बारिश होने से पटरियों पर पानी भरने से मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस सहित विभिन्न रेल स्टेशनों से ट्रेने रवाना नहीं हो सकी। ऐसे में बुधवार सुबह आने वाली मुम्बई- अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस, मुम्बई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, दोपहर में आने वाली मुम्बई-अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल व देररात आने वाले देहरादून एक्सप्रेस नहीं आई। ट्रेनों के एकाएक रद्द होने से सामान्य व आरक्षित यात्रा के लिए यात्री निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन पर ट्रेन रद्द होने सूचना पाकर पूछताछ के लिए टिकट घर व स्टेशन मास्टर कार्यालय में यात्रियों का तांता लग गई। ऐसे में अधिकांश यात्रियों यात्रा निरस्त कर घर लौटना पड़ा। वहीं कइयो से बस से दिल्ली व अन्य गंतव्यों तक सफर तय किया।
दिल्ली की ट्रेनों काटोटा-
मुम्मई की ओर से ट्रेनें ने आने से दिल्ली की ओर जाने वाले रेल सुधिवा का टोआ हो गया है।
स्टेशन अधीक्षक त्रिलोक चंद राजौरा ने बताया कि चार ट्रेनों के रद्द होने से सुबह दिल्ली की ओर जनशताब्दी एक्सप्रेस गई थी। पूर्णत: आरक्षित ट्रेन होने की वजह से दूसरी ट्रेनों के टिकट धारक यात्री नहीं बैठ सके। शाम को साप्ताहिक ट्रेन कोटा-उधमपुर के भी आगे से ठंसाठस आने से यात्रियों को राहत नहीं मिल सकी।
टिकट राशि का दे रहे रिफंड-
ट्रेने रद्द होने से सुबह से ही टिकट घर में यात्रियों ने यात्रा टिकट निरस्त कराना शुरु कर दिया। मुख्य बुकिंग एवं पार्सल पर्यवेक्षक विनोद कुमार गोयल ने बताया कि बुधवार को रद्द हुई ट्रेनों के सामान्य टिकट जारी नहीं किए गए। वहीं पूर्व आरक्षित टिकटों पर पूरी रशि लौटाई जा रही है।





No comments:
Post a Comment