Breaking News
recent

जिनालयों में गूंजे जयकारे

सवाईमाधोपुर. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में मनाए जा रहे 8 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व के दौरान मंगलवार को आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में विराजित सुकुमालनंदी के शिष्य-मुनि सुनयनंदी ने संयम के पर्व अष्टान्हिका की महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने तत्व चर्चा के दौरान कहा कि संयम ही भव सागर से पार लगा सकता है।


अपनी आत्मा का कल्याण करने के लिए व्यक्ति को संयम धारण करना होगा। समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि आवासन मण्डल स्थित पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंत्री विनोद पल्लीवाल के सानिध्य में जिनेन्द्र देव का प्रथम अभिषेक व शांतिधारा की गई। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष अरुण बाकलीवाल एवं सदस्य पदम चंद श्रीमाल के संयुक्त निर्देशन में नंदीष्वरद्धीप की अष्टद्रव्यों से पूजन किया गया। इस दौरान पिंकी कासलीवाल, दीपाली पल्लीवाल, रानी जैन, प्रेमदेवी श्रीमाल, कंचन सोनी एवं शैला जैन ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद जिनेन्द्र देव की मंगल आरती उतारी गई।


मुनिसंघ का प्रवेश आज
निकटवर्ती ग्राम भगवतगढ़ से 6 दिन के अस्थायी प्रवास के उपरान्त सुकुमालनंदी एवं सुलोकनंदी सहित मुनिसंघ का बुधवार को आलनपुर स्थित चमत्कारजी में प्रवेश होगा। मंगल प्रवेश को लेकर समाज के लोगों की ओर तैयारी कर ली गई है।


भक्तामर स्रोत का पाठ
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गुरुवार को शहर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन तेरापंथी मंदिर में णमोकार महामंत्र का जाप, 48 दीपकों के साथ रिद्वि-सिद्वी मंत्रों के बीच भक्तामर स्रोत के पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर स्थित पाष्र्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में श्रीजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी।


गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आगाज आज से
सवाईमाधोपुर. अखिल भारतीय योग विधा प्रचार संघ परमहंस योगाश्रम में संचालिका मां राधे देवी के सानिध्य में बुधवार से तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव शुरू होगा। योग सेवा दल समिति के राजेश सैनी ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजे गणेश पूजन, 8.30 बजे ध्वजारोपण, 9 बजे रामचरितमानस पाठ का आगाज राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एससी गर्ग करेंगे।


कई आयोजन होंगे
जिले भर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में आवासन मण्डल में शिरडी सांई बाबा सेवा समिति की ओर से शाम पांच बजे महाआरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि इस अवसर पर सत्संग का आयोजन भी होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.