Breaking News
recent

लड़की ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आराेप, थानेदार ने कहा झूठ बोल रही है

चित्तौड़गढ़। भादसोड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी को हाथ में फ्रेक्चर होने के बाद यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। किशोरी का आरोप है कि उसके साथ पुलिस ने थाने बुलाकर मारपीट की। जबकि थाना प्रभारी का कहना है कि किशोरी झूठ बोल रही है।

 

यहां अस्पताल में भर्ती किशोरी का कहना है कि पुलिस ने चोरी के आरोप में गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक युवक ने पुलिस को यह कह दिया कि उसने चुराई गई झूमकी किशोरी को दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे थाने बुलाया और मारपीट की, जिससे उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया।

 

जबकि भादसोड़ा थाना प्रभारी रेखा शर्मा का कहना है कि किशोरी के साथ कोई मारपीट नहीं की। उसे सिर्फ पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था और थाने पहुंचने के बाद ही उसके नाबालिग होने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी का कहना है कि पूछताछ में किशोरी ने यह भी स्वीकार किया कि झूमकी उसके पास थी, जो वह लाकर दे देगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.