Breaking News
recent

तस्कर को कैसे किया गिरफ्तार तस्कर को कैसे किया गिरफ्तार


छोटीसादड़ी
छोटीसादड़ी पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर ५७ किलो डोडा चूरा जब्त किया है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी प्रवीण टांक ने बताया कि नीमच रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान नीमच की तरफ से एक बिना नम्बर की बाइक आती दिखी। पीछे बंधी हुई टाट की बोरी में भरा 57 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जप्त किया गया। चालक मोतीलाल पुत्र शांतिलाल भील निवासी भगवानपुरा थाना जीरन जिला नीमच एमपी को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच धोलापानी थाना प्रभारी भवानीसिंह को सौंपी गई है।
तस्करी के मामले में स्थाई वारन्टी गिरफ्तार
छोटीसादड़ी पुलिस की ओर से वर्ष २००९ में पकड़े गए 16 क्ंिवटल डोडाचूरे के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रवीण टांक ने बताया कि डोडा चूरा से भरे ट्रक में सवार हनुमानाराम पुत्र सूरजाराम विश्नोई व रामेश्वरलाल पुत्र आदूराम विश्नोई निवासी रामडावास थाना पीपाडसिटी जिला जोधुपर फरार हो गए थे। दोनों की तलाश की जा रही थी। हनुमानाराम के उप कारागृह जैतारण जिला पाली में निरूद्ध होने की सूचना मिली। जिस पर न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट से प्रोडक्शन वारन्ट प्राप्त किया गया। हनुमानाराम को उप कारागृह जैतारण जिला पाली से गिरफ्तार किया गया।
महाविद्यालय में रिक्त पद भरे जाए
एनएसयूआई व एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
छोटीसादड़ी
राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के व्याख्यताओं के पद रिक्त चलने को लेकर एनएसयूआई व एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में क्षेत्र के करीब 550 विद्यार्थी अध्यनरत है। जहां वर्तमान सत्र में प्रधानाचार्य व व्याख्यताओं के पद रिक्त हैं। मंत्रालियिक कर्मचारी पद भी रिक्त हैं। जिससे कार्यालय और प्रवेश संबधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एसडीएम दिनेश मंडोवरा को ज्ञापन सौंपा।

करणपुर कला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगाने की मांग
छोटीसादड़ी
साटोला ग्राम पंचायत के करणपुर कला गांव में 3 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित है। जिसके कारण आंगनबाड़ी से संबंधित गतिविधियां नहीं हो पा रही है। जिसके चलते ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगाने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान बाबूलाल, नानुसिंह, सुरेश, जेराम, कैलाश, मोहनसिंह, गौतमसिंह, नाथूसिंह, धनसिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.