Breaking News
recent

पंप लूटने आए थे, गलती से चल गई गोली

पिलानी (झुंझुनूं)। कस्बे में करीब पांच माह पहले पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने की वारदात का राज खुल गया है। वारदात को हरियाणा के युवकों ने अंजाम दिया था। वे पंप पर लूट की वारदात करने आए थे। वे वारदात को अंजाम देने में सफल होते इससे पहले ही गोली चलने से सेल्समैन की मौत हो गई।

पुलिस उप अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि वारदात में शामिल भिवानी के रहने वाला नितेश उर्फचीन्ना को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली है। पुलिस उसके तीन अन्य साथियों की तलाश कर ही है।इनका एक साथी पहले से जेल मेें बताया जाता है। पुलिस उसकी भी पुष्टि करने में लगी है।

 

पहले लूट फिर दो हत्या
पिलानी चिड़ावा रोड स्थित एसआर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन मोरवा निवासी विकास सैन की हत्या करना वाला गिरोह नए अपराधियों का है। नितेश उर्फ चिन्ना और उसके साथियों का राजस्थान और हरियाणा पुलिस के पास पहले से कोईरिकॉर्ड नहीं था। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह में शामिल युवक कॉलेज के विद्यार्थी है। पैसों के लिए इन्होंने गिरोह बनाकर अपराधिक वारदात करना शुरू किया। पहली वारदात में इन्होंने लोहारू क्षेत्र के बाटड़ा में दो लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद वारदात के लिए पिलानी क्षेत्र में आ गए। यहां पर पेट्रोल पंप पर लूट के लिए पहुंचे। इसी दौरान सेल्समैन को धमकाने के लिए पिस्टल निकाली तो उससे गोली चल गई। सेल्समैन विकास की मौके पर ही मौत होने पर आरोपित कार में बैठकर भाग गए।

 

कार से मिली पहचान में मदद
सेल्समैन की हत्या के अपराधियों तक पहुंचने में उनकी कार पुलिस के लिए मददगार बनी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो लोहारू क्षेत्र में अपराधियों की कार देखे जाने की जानकारी मिली। इस पर झुंझुनूं और हरियाणा पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त प्रयास शुरू किए। पिलानी थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि हत्या के आरोपित नितेश उर्फ चिन्ना को अभी हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जल्द प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उसे यहां लाया जाएगा।

 

दोहरे हत्याकांड व डीजे लूट का आरोपित गिरफ्तार

नवलगढ़. थाना क्षेत्र के गांव कारी में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड व डीजे लूट के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआई सुरेंद्रसिंह देगड़ा ने बताया कि आरोपित चिड़ावा थाना क्षेत्र के चनाना निवासी सुरेंद्र कुमार ऊर्फमुरली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास से हत्या व डीजे लूट में काम ली गईजीप भी बरामद की गई है। पुलिस हत्या के आरोपित रामस्वरूप, अमित कुमार ऊर्फ शिशियां, कर्मवीर ऊर्फजगमाल, दिलीप गुर्जर व कोशिंद्र ऊर्फ सिकेंद्र, बंटी, विकास काजला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कुलदीप जाट, रामगोपाल व सुरेंद्र कुमार ऊर्फमुरली हत्या की घटना के समय से फरार था। जिसमें से पुलिस ने सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि गांव कारी में प्लॉट स्टैंड से मझाऊ जाने वाले रास्ते पर आरोपितों ने आठ दिसम्बर २०१६ की रात को जीप आदि का प्रयोग कर डीजे लूटकर राजेंद्र व विद्याधर के टक्कर मार कर हत्या कर दी थी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.