.मुख्यमंत्री का जताया आभार.
प्रतापगढ़
आपातकाल 1975-77 के तहत जेलों में निरुद्ध रहे मीसाए डीआईआर एवं सीआरपीसी बन्दियों को लोकतंत्र सैनानी का दर्ज देते हुए सम्मान निधि बारह हजार रुपए से बढ़ाकर २० हजार रुपए व मेडिकल भत्ता बारह सौ रुपए से बढ़ाकर चार हजार रुपए कुल मिलाकर २४ हजार रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा से जिले के सैनानियों में हर्ष है। सभी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार जताया है। हार्दिक छोरिया ने बताया कि बड़ा बागमें लोकतंत्र सैनानियों ने लोकतंत्र रक्षा मंच प्रदेश सचिव अरुण छोरिया, जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र बोराणा, ओमप्रकाश बोराणा, सुरेन्द्र व्यास, सुशीलादेवी छोरिया, मोतियाबाई जाट, कमलाबाई बिलोची, मांगीलाल सुथार ने हर्ष व्याप्त किया है। प्रदेश सचिव अरुण छोरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों का गौरव बढ़ाया। इसके लिए लोकतंत्र सेनानियों ने उनका आभार व्यक्त किया है। भविष्य में जो सम्मान नियमों के द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। उसको अधिनियम के रूप में परिवर्तित करने का आग्रह किया है।
ञञञ
लहसुन खरीद बंद होने से रोष
किसान संघ का प्रदर्शन आज
प्रतापगढ़
जिले में समर्थन मूल्य पर लहसुन खरीद बंद किए जाने एवं पंजीयनकर्ताओं की लहसुन नहीं खरीदने को लेकर किसानों में रोष है। इसके लिए संघ की ओर से बुधवार को प्रदर्शन किया जाएगा। लहसुन काश्तकार एवं अन्य काश्तकार जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष दूल्हेसिंह आंजना, किसान संघर्ष समिति संरक्षक राम नारायण जाट एवं महासचिव मोहन कुमावत के नेतृत्व में दोपहर 00 बजे कोर्ट परिसर के बाहर एकत्रित होकर जिला कलक्ट्रेट पहुंचेेंगे।
अध्यापक सीधी भर्ती २०१८ के लेवल प्रथम सामान्य और विशेष शिक्षक की काउंसलिंग कल से
प्रतापगढ़
राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2018 अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) एवं गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी) के लेवल प्रथम सामान्य एवं विशेष शिक्षक के अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग गुरुवार और शुक्रवार को होगी।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग ने बताया कि राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2018 अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के लेवल प्रथम सामान्य शिक्षक के समस्त पात्र निशक्तजन, विधवा एवं परित्यकता महिला अभ्यर्थी, समस्त महिला अभ्यर्थी एवं शेष पात्र अभ्यर्थी मेरिट क्रमांक 21 से 2746 तक की काउन्सलिंग गुरुवार को होगी। टीएसपी क्षेत्र के शेष पात्र पुरूष अभ्यर्थी मेरिट क्रमांक 2753 से 4085 तक एवं विशेष शिक्षक टीएसपी तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी) के समस्त वर्ग के पात्र अभ्यर्थी एवं गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी)े के विशेष शिक्षक की काउन्सलिंग दिनांक 6 जुलाई को जिला परिषद कार्यालय के कमरा नं. 29 में होगी। काउन्सलिंग के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। इसके उपरान्त काउन्सलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समस्त अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज, आईडी प्रूफ(मूल व छाया प्रति) व रंगीन फोटो अपने साथ लेकर आए।





No comments:
Post a Comment