Breaking News
recent

जैसलमेर के इस चौराहे पर वाहन चालकों को हो रही परेशानी, यह है वजह,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. पोकरण के निकट स्थित सांकड़ा गांव के मुख्य चौराहे पर चल रहे सडक़ विस्तार कार्य के कारण वाहन चालकों, राजकीय अस्पताल जाने वाले आपातकालीन वाहनों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि देवीकोट से भणियाणा वाया सांकड़ा मुख्य चौराहे से होकर जाने वाले सडक़ मार्ग पर गत एक माह से सडक़ विस्तार का कार्य चल रहा है। सडक़ विस्तार कार्य के दौरान सडक़ पर हुए गड्ढों, निर्माण सामग्री के कारण अन्य वाहनों को सडक़ के नीचे उतारकर कच्चे मार्ग से निकलना पड़ता है। कई बार यहां बड़े वाहन जमीन में धंस जाने के कारण घंटों तक आवागमन बंद हो जाता है। इसी मार्ग पर जैसलमेर रोड पर राजकीय अस्पताल स्थित है। सडक़ के किनारे वाहनों के खड़े रहने अथवा भारी वाहन के फंस जाने की स्थिति में एम्बुलेंस का निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। रविवार को इसी मार्ग पर एक बड़ा ट्रक सडक़ किनारे धंस जाने के कारण एक तरफ सडक़ निर्माण, तो दूसरी तरफ ट्रक के धंसे होने से कई घंटे तक आवागमन बंद हो गया तथा लोगों को खासी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक सडक़ निर्माण कार्य चल रहा है, इस दौरान पुलिस की ओर से बड़े वाहनों को किसी अन्य मार्ग से बाईपास किया जाता है, तो आम जनता के लिए सुविधाजनक होगा।

तीन दिन से व्यवस्था चरमराई
फलसूण्ड. क्षेत्र में गत तीन दिनों से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में गत तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लडखड़़ाई हुई है। जिसके चलते दिन भर विद्युत की आवाजाही व आंखमिचौनी का दौर लगा हुआ है । ऐसे में विद्युत संचालित उपकरण खराब हो रहे है। आमजन को भी परेशानी हो रही है । ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को एक ज्ञापन प्रेषित कर गांव में विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.