माण्डल।
क्षेत्र के अजमेर रेलमार्ग पर कीरखेड़ा के निकट सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। माण्डल थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
माण्डल चौकी प्रभारी सुरेश सोनी के अनुसार भीम थाना क्षेत्र के कन्याखेड़ी हाल कीरखेड़ा निवासी गणपतसिंह अजमेर चौराहे से सब्जी लेकर घर जा रहा था। पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी कटने से मौत हो गई।
सड़क पर सैर करने निकले तीन जनों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,तीनों घायल
बीगोद कस्बे में रात 9:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर ने तीन जनो को टक्कर मार दी जिसमे तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि रात को सेर करने निकले मुकेश आगाल, गोपाल पाराशर व अशोक जैन को अस्पताल के पास ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे मुकेश व गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए वही अशोक जैन को हल्की चोट आई। स्थानीय तीनो का अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाडा रैफर किए गए। तीनो भीलवाडा मार्ग की और सेर करने के लिए निकले थे।
ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल
बनेड़ा. क्षेत्र में सोमवार सुबह बनेड़ा क्षेत्र में कमालपुरा दरगाह के पास गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे चालक महुआ मांडलगढ़ निवासी लक्ष्मण पिता कान सिंह (40 ) गंभीर घायल हो गया। बनेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची । दीवान शिव लाल ने बताया की आसपास के ग्राम वासियों की सहायता से घायल चालक को बाहर निकाला और महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा पहुंचाया।





No comments:
Post a Comment