Breaking News
recent

दो साल से हर बार एक ही जवाब, फलां तारीख को बैठक,करेंगे निर्णय... ?

 

 

बालोतरा. नई सब्जी मण्डी कब शुरू होगी, इसका जवाब हर व्यापारी, आमआदमी जानना चाह रहा है। जवाब आता भी है तो वहीं रटा-रटाया, फलां तारीख को बैठक है, इसमें निर्णय होगा और जल्दी ही भूखण्ड आवंटित होंगे। यह जवाब सुनते-सुनते लोग भले ही थक गए, लेकिन अधिकारी एेसा जवाब देने से ना तो बाज आ रहे है ना ही शर्मिंदा की आखिर, वे कब तक झूठा आश्वासन देते रहेंगे। वीर दुर्गादास कृषि उपज मण्डी समिति बालोतरा ने करीब ढाई साल पहले नई फल-सब्जी मण्डी निर्माण का निर्णय लिया था। मण्डी परिसर के एक भाग में इसका निर्माण करते हुए एक प्लेटफार्म, चैक पोस्ट, सड़क, रोड लाइट, चारदीवारी, केंटिन जैसी सभी जरूरतों का निर्माण करवाया। दो करोड़ से अधिक राशि से मण्डी का निर्माण हुआ। इसे बने दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन भूखंडों का आरक्षण निर्धारण व दुकानें नहीं बनने से इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। संचालन, रखरखाव के अभाव में मण्डी धूल फांक रही है।

मण्डी प्रशासन की अनदेखी, कारोबारी व आमजन परेशान- मण्डी समिति प्रशासन दो साल से बैठक आयोजित कर भूखण्डों का आरक्षण तक निर्धारण तक नहीं कर पाया है। जानकारी के अनुसार मण्डी समिति प्रशासन बैठक आयोजित कर 85 भूखंड़ों को आरक्षण निर्धारण व बाद में निविदा निकाल आवेदन मांगेगा। प्राप्त आवेदनों पर लॉटरी निकाल भूखंड आवंटित करेगा। आवंटियों के दुकानों का निर्माण करवाने पर मण्डी संचालन शुरू करेगा।

शीघ्र भूखण्ड आवंटित करें- नई फल-सब्जी मण्डी बने दो वर्ष से अधिक बीत चुका है। पुरानी मण्डी नाकाफी है। हर दिन परेशानी झेलते हैं। मण्डी प्रशासन कोई रुचि नहीं ले रहा है। बैठक बुलाकर शीघ्र भूखंड आंवटित करें। - श्रवण कुमार
धूलफांक रही मण्डी- करोड़ों से बनी मण्डी शुरू नहीं होने पर धूल फांक रही है। सरकार व मण्डी प्रशासन संचालन शुरू करने में रुचि नहीं ले रहे। इससे कारोबारी, खरीदार परेशान है। शीघ्र बैठक बुला व आरक्षण निर्धारित कर संचालन शुरू करवाएं। - चेतन कच्छवाह

वहीं जवाब, बैठक बुला करेंगे निर्णय- आरक्षण निर्धारण को लेकर 9 जुलाई को बैठक आयोजित की थी, लेकिन हो नहीं पाई। 10 अगस्त को बैठक पुन: बुलाई है। इसमें आरक्षण निर्धारित कर आवेदन आमंत्रित करेंगे। इसके बाद लॉटरी से भूखंड आवंटित कर इसका शीघ्र संचालन शुरू करेंगे। - अशोक शर्मा, सचिव श्री वीर दुर्गादास कृषि उपज मण्डी बालोतरा

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.