सवाईमाधोपुर . चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को स्कूली छात्राओं के लिए पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का आयोजन 11 जुलाई को होने वाले विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। इसमें राउमावि मानटाउन की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बालिकाओं ने स्लोगन Óएक सार्थक कल की शुरूआत, परिवार नियोजन के साथ और लोगो चित्र उकेरकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 11 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार जिला आईईसी कॉर्डिनेटर प्रियंका दीक्षित ने बालिकाओं को डॉटर्स आर प्रीशियस के बारे में बताया। भ्रूण ***** चयन व कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल न होने की शपथ दिलाई। बेटियां अनमोल है का संदेश देने के साथ ही कन्या भ्रूण जांच परीक्षण व कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने, किसी भी प्रकार से इस कार्य में लिप्त नहीं होने का से संदेश दिया।
पाठ्यक्रम में शामिल होगी विद्या सागर की जीवनी
सवाईमाधोपुर. अब जल्द ही स्कूली शिक्षा में विद्यासागर की जीवनी को भी शामिल किया जाएगा। राज्य के पंचायती राज एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर में विद्यासागर द्वारा संयम साधना के 50 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे दीक्षा जयंती स्वर्णिम संयमोत्सव के मौके पर स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में विद्यासागर की जीवनी पर एक पाठ आगामी शिक्षा सत्र में शामिल करने की घोषणा की थी। सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि महातपस्वी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर स्थानीय समाजजनों ने भी खुशी की लहर है।
सुकुमालनंदी का ससंघ मंगल प्रवेश आज
सवाईमाधोपुर. इन्द्रगढ़ जिला-बूंदी से सवाईमाधोपुर आने पर सुकुमालनंदी, मुनि सुनयनंदी, ऐलक श्लोकनंदी ससंघ का आलनपुर के दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में बुधवार को मंगल प्रवेश होगा। सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि मुनि संघ को सुबह 7 बजे हम्मीर सर्किल से समाज अध्यक्ष पदम कुमार छाबड़ा एवं समाज के विभिन्न संगठनों के महिला-पुरूषों के सानिध्य में बैण्ड-बाजे के साथ चमत्कारजी मंदिर तक ले जाया जाएगा।
परीक्षा आयोजित
सवाईमाधोपुर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को आवासन मण्डल स्थित स्काउट मैदान पर राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रैंजर्स अवॉर्ड जांच शिविर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में छह स्काउट, नौ गाइड, तीन रोवर व नौ रेंजर्स ने भाग लिया। सीओ स्काउट बृजसुंदर मीणा ने बताया कि परीक्षा में 60 प्रतिशत व उससे अधिक अंक लाने वाले प्रतिभागी मण्डल स्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे।





No comments:
Post a Comment