मानपुर . राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को लीखली गांव में ग्रामीणों ने 101 पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल मंत्री रामसिंह गांवड़ी, वार्ड पंच छोटेलाल सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधारोपण कार्यक्रम किया। ग्रामीणों ने आम, कंरज, नींबू, जामुन, पीपल व बबूल के पौधे लगाए। इस दौरान नाथूलाल सैनी, लक्ष्मण सैनी, विजयङ्क्षसह गुर्जर, मुथरेश गुर्जर, रिंकू सैनी आदि थे।
सिकंदरा. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में रविवार को छात्राओं व ग्रामीणों ने चार दर्जन से अधिक पौधे लगाए। कार्यक्रम में छात्राओं व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका सरोज बाला ने कहा कि पेड़ों से हमें स्वच्छ व जीवनदायनी वायु मिलती है। प्रत्येक आदमी को पौधे लगाने चाहिए। साथ ही छात्राओं ने पौधों की सार-संभाल की जिम्मेदारी भी ली। इस मौके कार्यक्रम संयोजक गुड्डी गुर्जर, गीता गुर्जर, सोमोती प्रजापत, ममता प्रजापत, कोलन्ता देवी, रामसिंह मीना, बाबूलाल सैनी, श्रवण मीना, छात्रा सुनीता कसाना, अंजू मीना, दीपिका गुर्जर, सोना योगी, मनीषा गुर्जर आदि मौजूद थे।
मेहंदीपुर बालाजी . राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत रविवार को कस्बे के माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रामावतार गुप्ता ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। सभी को अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। लोगों ने नीम, शीशम आदि के छायादार पौधे लगाए। इस दौरान लखन सुरेर, चरण सीमला, वनकर्मी धन्नालाल गुर्जर, बबलू सैनी, हरज्ञान, राजेश आदि मौजूद थे।
महुवा. हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत रविवार को रसीदपुर मोड़ स्थित शिव गौरक्ष आश्रम में सेवानिवृत एसीपी रामकुमार सालिमपुर के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने थावले खोदकर आम, नीम, जामुन, पीपल, बरगद, शहतूत सहित अन्य दर्जनों पौधे लगाए। उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। इस दौरान सेवानिवृत एसीपी ने कहा कि पौधे लगाकर उनकी रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है। हरियाली से पर्यावरण शुद्ध रहता है। इस इस मौके पर नगेन्द्र योगी, हरदयाल मीणा, धर्मेन्द्र गुर्जर, महेश झारोटी, युवराज सिंह, दुर्गेश, द्वारिकाप्रसाद, रामेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment