Breaking News
recent

कांग्रेस के 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम में आएंगेे प्रदेशाध्यक्ष


बीकानेर. पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 'मेरा बूथ मेरा गौरवÓ कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट एवं राजस्थान सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन शिरकत करेंगे। १८ जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों ने अंतिम रूपरेखा निर्धारित की।

पूर्व विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम रवीन्द्र रंगमंच में 18 जुलाई को शाम 4 बजे होगा, वहीं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम सीताराम भवन में शाम ६ बजे होगा। बैठक में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी पहले भी मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान प्रत्येक वार्ड में चला चुकी है, अब प्रदेश स्तर का यह कार्यक्रम बीकानेर में होने जा रहा है।
जनता का मिलेगा साथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बीकानेर शहर की जनता कांग्रेस के साथ मिलेगी और दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का परचम फहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज से आम आदमी काफी आहत है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत, वल्लभ कोचर, बंसीलाल आचार्य, कन्हैयालाल कल्ला, अब्दुल मजीद खोखर, श्रीलाल व्यास, महासचिव चंद्रप्रकाश गहलोत, पार्षद नंद किशोर गहलोत, सहाबुद्दीन भुट्टो, हजारी देवड़ा, अरविन्द मिढ्ढा, गजेंद्र सिंह सांखला, प्रवक्त गौरी शंकर व्यास, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान कच्छावा, आनद सिंह सोढ़ा, मगन पणेचा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव शबीर अहमद, यूथ अध्यक्ष अरुण व्यास, चित्रेश गहलोत, राहुल जादू संगत आदि उपस्थित थे।
बैठक में शक्ति प्रोजेक्ट पर चर्चा
बीकानेर. राजस्थान असंगठित कामगार कांग्रेस बीकानेर शहर की मासिक बैठक शनिवार को हुई। जिला संयोजक डॉ. विजय आचार्य ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शक्ति प्रोजेक्ट में वार्ड व बूथ स्तर तक पहुंच कर शिविर लगाने, अधिक एसएमएस करवाने के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया गया। इस दौरान इंटक नेता एड. मुश्ताक भाटी का सम्मान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जाकिर नागौरी ने की। इस दौरान महासचिव जितेन्द्र बिस्सा, विजय कुमार व्यास, मोहम्मद असलम, शकील अहमद आदि ने विचार रखे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.