Breaking News
recent

चार साल बाद घर लौटेगी बांग्लादेश की 'खुशी'

कोटा. अन्तरराष्ट्रीय मानव तस्करों के चंगुल में फंसी बांग्लादेश की बेटी 'खुशी' चार साल बाद घर लौटेगी। बाल कल्याण समिति की डेढ़ साल की कोशिशों के बाद आखिरकार सीआईडीआईबी ने 'खुशी' का एग्जिट परमिट जारी कर दिया है।

Read more: महिला निगम अधिकारी ने शहर में चलाया ऑटो, देखिए क्या दिया संदेश....

समिति उसे 9 जुलाई को कोटा से पश्चिम बंगाल स्थित हरिदासपुर बॉर्डर पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की मौजूदगी में परिजनों को सौंपेंगे।

रोजी रोटी की तलाश में घर से निकली 14 साल की मासूम 'खुशी' 4 साल पहले जिस्मफरोशी का इंटरनेशनल रैकेट चलाने वाले सुल्तान मिर्जा गिरोह के चंगुल में फंस गई थी।

 

Read more: यदि ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब प्राइवेट बसों के भरोसे हो जाएगी रोडवेज

मिर्जा के गुर्गे उसे अवैध तरीके से बांग्लादेश की सीमा पार करवा कर भारत ले आए। जहां कोलकता से लेकर कोटा तक 8 बार बेचा गया। 19 अगस्त 2016 को किसी तरह यह लड़की गिरोह के चंगुल से भाग कर कोटा बैराज पहुंची। जहां से पुलिस ने इसे बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर नान्ता स्थित बालिका गृह भेजा था।


11 महीने बाद मिला घर
'खुशी' इतने गहरे सदमे में थी कि कई महीने तक किसी से कुछ नहीं बोली। उसकी हालत देखकर पशोपेश में पड़े सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारियों को जब कुछ न सूझा तो उन्होंने उसकी बातचीत के ऑडियो बनाकर भाषा विशेषज्ञों के पास भिजवाए।

OMG: राजफेड पोर्टल हेराफेरी: तो क्या नेताजी के रिश्तेदारों को लाभ पहुँचाना था मकसद

तब करीब 11 महीने बाद जाकर राज खुला कि परम्परागत बांग्ला भाषा बोल रही लड़की का नाम खुशी (काल्पनिक नाम) है। पता ठिकाना मालूम पडऩे के बाद सीडब्ल्यूसी ने 12 अप्रेल 2018 को बांग्लादेश के दूतावास को सारी जानकारी उपलब्ध करवाई।

दूतावास ने महज 18 दिनों में लड़की के परिजनों को तलाश कर उसकी जानकारी कोटा भेज दी। उसे वापस घर भेजने के लिए ट्रेवल परमिट भी जारी कर दिया।

 

Read more: तो फिर कोटा में ही क्यों आ जाती है बार बार परेशानी, उलझती जा रही कोटा हवाई सेवा की कहानी


ऐसे जारी हुआ परमिट
बांग्लादेश से ट्रेवल परमिट जारी होते ही सीडब्ल्यूसी खुशी को वापस घर भेजने के लिए उसका एग्जिट परमिट बनवाने में जुट गई। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष हरीश गुरुबख्शानी ने भारतीय जांच एजेंसियों को उसके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई।

इसके बाद लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया। अन्तरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों से हरी झंडी मिलने के बाद सीआईडीआईबी के जयपुर स्थित फॉरनर रीजनल रजिस्ट्रेशन अफेयर्स ऑफीसर (एफआरआरओ) ने 'खुशी' का एग्जिट परमिट जारी कर दिया।

 

Read more: किसान संघ की चेतावनी: लहसुन खरीद अवधि बढ़ाओ, नहीं तो देंगे धरना


चार साल बाद लौटेगी
'खुशी' चार साल बाद 9 जुलाई को अपने घर लौटेगी। सीडब्ल्यूसी टीम सुरक्षा के बीच उसे पश्चिम बंगाल स्थित हरिदासपुर बार्डर पर लेकर जाएगी। जहां दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों की मौजूदगी में उसे उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।
हरीश गुरुबख्शानी, अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी कोटा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.