Breaking News
recent

अलवर की पॉश कॉलोनियों के हालात गांवों से भी बदतर, जनता में रोष, रोजाना की जा रही शिकायतें

अलवर. शहर में यूआईटी की आवासीय और कृषि कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं ही ठप पड़ी हैं। एक बार सडक़ तोडऩे के बाद दुबारा सुध लेने का नाम नहीं है। पानी व सीवर लाइन के लिए तोड़ी सडक़ों को दुबारा से बनाने के की गई लीपापोती से शहर की बदहाली ज्यादा हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी भी अब हाथ खड़े कर चुके हैं। उनके बस की बात नहीं है कि एक साथ पूरे शहर के हालातों को संभाल सकें। इस समय ऐसी कॉलोनी ही नहीं बची जहां सब सुविधाएं हों।
अलवर शहर के मध्य में स्थित स्कीम नंबर 2 और तीन में सडक़ें इतनी क्षतिग्रस्त हैं जिनमें कभी भी हादसा हो सकता है। बरसात आए बिना ही यहां सडक़ों पर पानी भरा रहता है।

लाजपत नगर में नटराज होटल से पार्क की ओर जाने वाली सडक़ पर सिवरेज लाइन के गड्ढे अभी तक सहीं तरीके से नहीं भरे गए हैं इसके कारण यहां तो सडक़ पर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां के निवासी बलदेव राज खत्री का कहना है कि यहां इतनी समस्याएं हैं कि अब तो लोगों का विश्वास ही जन प्रतिनिधियों से उठ गया है। इसकी शिकायत कई बार की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। शिकायत करना ही बेकार हो गया है।
लाजपत नगर में ऑटो मार्केट की तरफ जाने वाली सडक़ पर गड्ढे हो रहे हैं। इन गड्ढो में कभ भी हादसा हो सकता है जिसकी परवाह किसी को नही ं है। यहां के लोगों का कहना है कि गड्ढो के कारण यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है।

सडक़ पर ही गंदगी के ढेर

अलवर शहर की स्कीम नम्बर 3 में मुख्य सडक़ मार्ग पर कूड़े के ढेर जमा रहता है। बरसात के दिनों में इस कूड़ें में पानी जमा हो जाता है जिससे संक्रामक रोग फैलने की सम्भावना रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां कूड़ा डाला जाता है लेकिन उठाया नहीं जाता है। कई बार शिकायत करने के बाद नगर परिषद की ओर से कूड़ा उठवाया जाता है। स्कीम नम्बर 3 बसंत विहार में सिवरेज लाइन की सडक़ धंस गई है जिसे दो माह से ठीक ही नहीं किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.