लवाण. ढिगारिया ग्राम पंचायत के गांव कोट्टापट्टी में पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत राजस्थान मरूथरा ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में बैंक मैनेजर रामेश्वरप्रसाद मीणा, सहायक मैनेजर राकेशकुमार मीणा व लक्ष्मीनारायण मीणा ने कहा कि स्वस्थ जीवन का आधार ही पेड़ है। उन्होंने राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की सराहना भी की।
पर्यावरण का संतुलन बिगडऩे से बारिश कम हो रही है तो बीमारी का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया है। सुमनदेवी शर्मा, मीठालाल मीणा, रामकेश, प्रभु, विजयसिंह, लादूराम सहित अतिथियों ने विभिन् न किस्मों के पौधे लगाकर सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की।
सैंथल. कस्बे में गुरुवार को पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम के तहत दर्शना शिक्षण संस्थान के सहयोग से विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। संस्थान के व्यवस्थापक हजारीलाल शर्मा ने बच्चों को अधिकाधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालक अपने घर के आस-पास कम से कम पांच पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें। सचिव अशोक शर्मा, सुशील शर्मा, मुकेश, वेदप्रकाश, जितेन्द्र सैनी, सपना, सीता छीपा आदि मौजूद थे।
दौसा . ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मुरारीलाल मीना के जन्म दिवस पर पौधारोपण किया जाएगा। सियाराम सत्तावन ने बताया कि राजेश पायलट स्मारक जीरोता तथा खान भांकरी रोड पर पौधारोपण किया जाएगा।
होमगार्ड के जवान ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
दौसा . होमगार्ड के एक जवान ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर होमगार्ड के ही कुछ जवानों पर उसको जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। गोवर्धन लाल वर्मा ने बताया कि होमगार्ड के ही कुछ जवान उनको आए दिन परेशान करते हैं। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं। उन्होंने परेशान करने वाले जवानों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पूजा ने पाया राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान
दौसा. आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय दौस की छात्रा पूजा मीना ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम व राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य गिरिराजप्रसाद गुर्जर ने बताया कि प्रतिभावान छात्रा पूजा मीना को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से चार हजार रुपए का चेक भिजवाया गया है।





No comments:
Post a Comment