Breaking News
recent

JAISALMER NEWS: संभागीय आयुक्त ने ली जिलाधिकारियों की बैठक, दिए यह निर्देश

जैसलमेर. संभागीय आयुक्त जोधपुर ललित कुमार गुप्ता ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के साथ मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की प्रगति एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं से पात्र लोगों को पूरा लाभ पहुंचाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के (ग्रामीण ) के तृतीय चरण में जिन विभागों के कार्य अभी अधूरे है, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने पर विषेष जोर दिया। संभागीय आयुक्त गुप्ता ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिलाधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अनुराग भार्गव के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संभागीय आयुक्त बैठक मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम व द्वितीय चरण में वर्षाती जल संग्रहण की जो परिसम्पतियां। निर्मित की उनका हस्तांन्तरण संबंधित को कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिए कि जो 5 कार्य अभी चालू नहीं हुए उन्हें शीघ्र ही चालू कर 31 जुलाई तक अवश्य पूर्ण करवा दें।
महानरेगा में समय पर हो भुगतान
संम्भागीय आयुक्त ने महानरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिकारियों को रोजगार उपलब्ध कराने , समय पर श्रमिकों का भुगतान करने एवं सामग्री मद के बकाया दायित्व का भुगतान कराने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2016-17 एवं 2017-18 की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में आवासों का निर्धारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रभावी मॉनेटरिंग कर बकाया आवासों का निर्माण शीघ्र ही पूर्ण कराएं।

हेल्थ डेस्क लगाई, तिलक लगाकर किया स्वागत
जैसलमेर. एसबीके राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधित आ रही समस्याओं के समाधान के लिए छात्र नेता डूंगरसिंह दव व उनकी टीम ने हेल्प डेस्ट लगाई। इस दौरान उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व माल्यापर्ण कर मुंह मीठा कराया व उनका स्वागत किया। भोजराजसिंह ने बताया कि प्रथम मेरिट व व प्रथम प्रतिक्षा सूची में आने वाले विद्यार्थी 04 जुलाई तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करवा सकेंगे। इस दौरान नेपालसिंह, आवड़दान, सरदारसिंह, जनकसिंह, रघुवीरसिंह, अमृतसिंह, दिलबरसिंह, चैनसिंह आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.