Breaking News
recent

JAISALMER NEWS: दुर्दशा पर आंसू बहा रहा जैसलमेर का यह सरकारी विद्यालय भवन

जैसलमेर. लाठी गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन दुर्दशा आंसू बहा रहा है। गांव में वर्षों पूर्व विद्यालय भवन का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद समय पर मरम्मत नहीं किए जाने के कारण विद्यालय भवन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्यालय भवन की दीवारों में जगह-जगह दरारें आ गई है। बारिश के दौरान छतों से पानी टपकता रहता है। कमरों के दरवाजे व खिड़कियां भी टूट चुके है। जर्जर भवन के कारण यहां हादसे की भी आशंका बनी हुई है।

मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा
जैसलमेर. प्रदेश के आशान्वित जिलों में चयनित जैसलमेर जिले में ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में जिले के समस्त सेक्टरों में बैठकों का आयोजन 22 जून से 27 जून तक किया गया। सेक्टर बैठकों में संबंधित क्षेत्र की एएनएम, आशाओं एवं चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। सीएमएचओ डॉ. बुनकर, ने बताया कि जिले में ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सेक्टर बैठकों में चिकित्सा अधिकारियों व विभागीय कार्मिकों को सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय सीमा में उप केन्द्रवार गर्भवती महिलाओं एवं 2 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण के लिए हैड काउण्ट सर्वे किया जाएगा। डॉ. बुनकर ने बताया कि आयोजित सेक्टर बैठकों में मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उप केन्द्रवार हैड काउण्ट सर्वे सत्यापन, नियमित टीकाकरण एवं प्रसव पूर्व जांच के लिए तैयार माइक्रो प्लान की समीक्षा की योजना तैयार की गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमडी सोनी ने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के तहत तीन चरण आयोजित किए जाएंगे। इसका प्रथम चरण 16 जुलाई 2018 से, द्वितीय चरण 13 अगस्त 2018, व तृतीय चरण 10 सितम्बर 2018 से आयोजित किया जाएगा। हर चरण 7 कार्य दिवस का होगा, जिसमें नियमित टीकाकरण सत्र दिवस, रविवार एवं अन्य अवकाश शामिल नहीं होंगे। जिलें में शत प्रतिषत पूर्ण टीकाकरण का स्तर प्राप्त करने के लिए निश्चित समय सीमा में सभी गतिविधियां आयोजित की जाएगी ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.