Breaking News
recent

इस NRI जोड़े को लाख दुआएं देती हैं गायें, दुबई की कमाई के 15 लाख रुपए किए गायों के नाम

फतेहपुर. बेजुबान गायों की पीड़ा एक व्यक्ति से देखी नहीं गई। गायों की पीड़ा को देकखर एक एनआरआइ व्यक्ति ने गौशाला में करीब 15 लाख की रुपए की लागत से अस्पताल का निर्माण कराकर गौशाला को समर्पित कर दिया। इतना ही नहीं गौशाला को पूरी तरह हाइटेक बनाया गया है। इसमें हाईटेक ऑपरेशन थियेटर से लेकर अलग अलग वार्ड भी बनाएं है। ऐसे में पूरे क्षेत्र की निराश्रित व घायल गौवंश का इलाज गोशाला में लाकर किया जा सकेगा।

 

रविवार को बुधगिरी मढ़ी पर स्थित कामधेनू गौशाला में नवनिर्मित धन्वंतरि चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया। मढी पीठाधीश्वर मंहत दिनेशगिरी महाराज ने बताया कि कायमसर निवासी दुबई प्रवासी सुभाष जांगिड़ ने गौशाला में गायों के लिए अस्पताल का निर्माण करवाया। अस्पताल में एक चिकित्सक, एक कम्पाउडर व चार अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है।

तय कर रखें है वार्ड

गौशाला में गायों की स्थिति के हिसाब से वार्ड तय किए हुए है। घायल गाय को लाते ही उसका रजिस्ट्रेशन होता है, उसके बाद गाय के गले में टैग डाला जाता है उस पर उसके नंबर लिखे हुए होते है। इलाज के हिसाब से गायों को वार्ड में रखा जाता है, जो गाय कम घायल है उसका अलग वार्ड है, गायों की उम्र के हिसाब से भी वार्ड का निर्धारण किया हुआ है।

नर व मादा का अलग वार्ड हैं। दिनेशगिरी महाराज ने बताया कि महीने भर में औसतन 50 गायों को इलाज के लिए लाया जाता है। इसके लिए हाइड्रोलिक एंबुलेस है। गाय की स्थिति के हिसाब से उनको वार्ड में रखकर इलाज होता है। सीकर जिले में इस तरह की व्यवस्था इसी गौशाला में हैं।

इनका किया सम्मान

कार्यक्रम में धन्वंतरि हॉस्पिटल का निर्माण कराने वाले परिवार का सम्मान किया गया। मंहत दिनेशगिरी महाराज व कानपुरी महाराज ने जगदीश प्रसाद जांगिड़, रूकमणी देवी, सुभाषचन्द्र, सरला देवी, कैलाशचन्द्र, सुमन देवी, अमित का सम्मान किया।

सनातन धर्म की जड़ ही गो सेवा है- दिनेशगिरी

अस्पताल का उद्घाटन सुजानगढ़ के सोमगिरी महाराज व दिनेशगिरी महाराज ने किया। कार्यक्रम में राजस्थान गो सेवा समिति के उपाध्यक्ष रविशंकर पुजारी, महामंत्री रामचन्द्र नेहरा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सोमगिरी महाराज ने कहा कि धन की शुद्धता दान से होती है, मन की शुद्धता भाव से होती है। दिनेशगिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की मर्यादा से लचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की जड़ ही गो सेवा है।

आजकल गायों की सेवा करना बहुत बड़ा कार्य है क्योंकि लोग घरों में मां बाप की सेवा तक नहीं करते है। इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष रामनिवास सैनी, अनूप बियांला, सतीश शर्मा, कमल सैनी, सुरेश बगडयि़ा, गणेश लोहिया, सुरेश सैनी, बंशीधर रिणवां, राजकुमार जांगिड़, झाबरमल जांगिड़, पुरुषोतम जांगिड़, रामकुमार जांगिड़, प्रभुदयाल जांगिड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.