Breaking News
recent

OMG: जामुन के पेड़ ने छीन ली हंसते-खेलते परिवार की खुशियां

सीमलिया. क्षेत्र के पारलिया गांव में हाईटेंशन लाइन का करंट पेड़ में उतर गया, जिसकी चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पारलिया निवासी सत्यनारायण ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह गांव स्थित एक फार्म हाउस पर खेती कर रहा था।

 

OMG: कोटा में जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकू, तलवारे और गंडासों से किया जानलेवा हमला, 7 जने गंभीर घायल

उसका बेटा कुलदीप पास में जामुन के पेड़ के नीेचे खड़ा था। पेड़ के पास से 11 केवी विद्युत लाइन गुजर रही थी। अचानक करंट पेड़ में उतरने से कुलदीप इसकी चपेट में आ गया। इस पर उसे तुरंत कोटा एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी।

 

OMG: देखिए, पानी की ताकत, बहा ले गया 10 KM लंबी सड़क, दांतों तले अंगुली चबा गए लोग

करंट से गाय की मौत
गोदल्याहेड़ी. ताथेड़ गांव में शुक्रवार देर रात सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में करंट आने से एक गाय की मौत हो गई। इसका पता लोगों को शनिवार सुबह लगा। लोगों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों को सूचना देकर ट्रांसफार्मर के आसपास फेंसिंग करवाने की मांग की।

 

Read More: देह व्यापार जैसे संगीन जुर्म में लिप्त नज़र आई खाकी


विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

बूढ़ादीत. झाडग़ांव पंचायत के झोपडि़या गांव में शनिवार को एक विवाहिता ने जहरीला पर्दाथ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन सुल्तानपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बूढ़ादीत पुलिस हैड़ कांस्टेबल रामावतार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, मृतका के परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं चाहने का लिखित में पत्र दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.