Breaking News
recent

OMG: रोजगार नहीं मिला तो महिलाओं ने वनकर्मियों को किया कमरे में बंद, लगाया ताला

मण्डाना. लम्बे समय से मनरेगा के तहत वन विभाग में स्वीकृत कार्यों में मजदूरी नहीं मिलने व ग्राम पंचायत की ओर से चल रही मस्टरोल को भी बन्द कर देने से व्यथित महिलाओं ने मंगलवार को वन रेंज कार्यालय पहुंच धरना देकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने वन कर्मियों को एक कमरे में बन्द कर दिया। बाद में महिलाओं को शीघ्र मजदूरी उपलब्ध करवाने का आश्वासन देने पर वनकर्मियों को खोला तथा धरना समाप्त कर दिया।

 

BIG NEWS: कोटा की प्राइवेट बस में हाई वोल्टेज ड्रामा, सवारियों की थमी सांसे, पुलिस पर फैंके टिफिन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे सन्तोष मेवाड़ा के नेतृत्व में गांव की महिलाएं एकत्रित हुई तथा जुलूस के रूप में वन रेंज कार्यालय पहुंची। यहां मनरेगा में काम के लिए मांग रखी। इस पर उपस्थित वन कर्मियों ने विभाग में मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृत नहीं होने की बात कही। इस पर महिलाएं नाराज होकर बाहर निकल गई तथा वन कर्मियों को कमरे में बन्द कर दिया। बाद में सूचना पाकर भाजपा देहात जिला महामंत्री रमाकान्त गौतम मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों से वार्ता की। इस पर वार्षिक कार्य योजना में पूरक कार्य के शामिल कार्य स्थलों पर जोडऩे का आश्वासन दिया।

 

OMG: फिल्मी स्टाइल में जीप को ओवरटेक कर कार से निकले हमलावर, तहसीलदार को बीच बाजार में ठोका

वर्ष 2017-18 के शेष कार्यों में सोमवार से महिलाओं को काम पर लगाने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत की ओर से जारी मस्टरोल पर बुधवार से वापस शुरू करने और वन विभाग के चल रहे काम पर भी मजदूरी देने की बात कही। इस पर महिलाएं मान गई और धरना समाप्त कर दिया।

 

BIG NEWS: कोटा में कोचिंग छात्रों के दो गुटों में गैंगवार, जमकर चले चाकू, तीन स्टूडेंट्स गंभीर घायल

बाहरी श्रमिकों से करा रहे कार्य
यहां धरना प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने वन विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि मण्डाना के जंगल में विभाग की ओर से बीजारोपण का कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता नहीं देकर दूसरे गांवों से श्रमिक बुलाकर कार्य करवाया जा रहा है।

 

BIG NEWS: रावतभाटा POLICE inspector के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ और कीडनेप का केस दर्ज

कर सकते हैं कार्य
बीजारोपण कार्य के लिए स्थानीय लोग भी आ सकते हैं। किसी को मना नहीं किया। स्वत: ही यदि कोई नहीं आता है तो कुछ नहीं कर सकते। मनरेगा योजना के लिए विभाग की ओर से करीब आधा दर्जन कार्यों के प्रस्ताव भेज रखे हैं। स्वीकृति आने के बाद कार्य शुरू कर रोजगार दिया जाएगा।

जगदीश मीणा, क्षेत्रीय वन अधिकारी मण्डाना



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.