Breaking News
recent

राजस्थान: भारत-PAK अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा जर्मन शख्स चढ़ा हत्थे

बीकानेर।

राजस्थान में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक खाजूवाला क्षेत्र में मंगलवार रात एक शख्स पुलिस और बीएसएफ के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि पकड़ में आया शख्स जर्मनी का नागरिक है और उसे बॉर्डर पर संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए पकड़ा गया है।

 

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बालों के जवानों को जब खबर मिली कि एक शख्स बॉर्डर पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है, तब उसे पकड़कर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खाजूवाला पुलिस को भी बुलवा लिया गया।

 

प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि पकड़ा गया शख्स विदेशी है और मूल रूप से जर्मनी का नागरिक है। फिलहाल बीएसएफ और खाजूवाला पुलिस संयुक्त रूप से उससे पूछताछ में जुटी हुई है। बॉर्डर पर ये विदेशी नागरिक कैसे और क्यों पहुंचा इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

 

उधर, एक विदेशी युवक को सीमा सुरक्षा बल के जवानों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस और बीएसएफ के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी अनुसार खाजूवाला क्षेत्र के चक 34 केवाइडी की रोही में एक युवक को बीएसएफ ने पकड़ा।

 

पाक जाने की फिराक में पकड़ा गया था बांग्लादेशी नागरिक
हाल ही में जैसलमेर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा था। आरोपी दिल्ली से रेल में बैठकर जैसलमेर पहुंचा था। सामने आया था कि किसी दलाल ने पैसे लेकर उसे बॉर्डर पार करवाने झांसा दिया था। वह जैसलमेर सरहद से पाकिस्तान जाने की फिराक में था। पकड़े गए बांग्लादेशी ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद इब्राहिम (46) राधानगर जिला सांगोल्या बांग्लादेश बताया।

 

घुसपैठ का मकसद हुआ था नाकाम
वहीं, इसी साल मार्च महीने में घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम किया गया गया था। बीएसएफ के जवान जब रात को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास गश्त कर रहे थे तभी उन्हें एक शख्स पाकिस्तान की ओर से भारत की सीमा रेखा में घुसने का प्रयास करता हुआ नज़र आया। तभी बंदली पोस्ट के समीप घुसपैठिए को बॉर्डर पार करते पकड़ लिया गया। घुसपैठिए से पूछताछ में उसने अपना नाम मंजूर खा बताया। उसने बताया है की वह पाकिस्तान के बहावलपुर का रहने वाला है।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.