Breaking News
recent

STATS: भारत-इंग्लैंड मैच में बने 12 कीर्तिमान, पहले नंबर पर है भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मंगलवार को पहले गेंद और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत को पस्त कर आठ विकेट से जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम कर मेहमानों के लगातार सीरीज जीतने के क्रम पर फुल स्टॉप लगा दिया। इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के कारण भारतीय टीम आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 44.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। निर्णायक मैच में भारत की हार ने उसकी लगातार 9 सीरीज जीत का क्रम तोड़ दिया है। इसके साथ ही मैच में अन्य कई कीर्तिमान स्थापित हुए। आइये डालते हैं एक नजर-


1. इस सीरीज में केवल दो भारतीय बल्लेबाज ही छक्के लगा सके हैं। रोहित ने पहले मैच में 4 छक्के लगाए थे और शार्दुल ने तीसरे मैच में 2 छक्के लगाए। इसके अलावा किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने कोई भी छक्के नहीं लगाए।

 

2. इससे पहले भारत ने 2016 में द्विपक्षीय सीरीज हारी थी। करीब 30 महीने पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

 

3. इंग्लैंड के लिए ODIs में सर्वाधिक शतक-
जो रुट- 13
एम. ट्रेस्कोथिक- 12
इयोन मॉर्गन- 10
केविन पीटरसन- 09

 

4. इंग्लैंड की घर में यह लगातार 7वीं सीरीज जीत है, उन्होंने अपने जून 2010 से जून 2012 के बीच सबसे लम्बे सीरीज जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

 

5. विराट कोहली की कप्तानी में भारत की यह पहली हार है। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत लगातार 8 सीरीज जीतता हुआ आ रहा था। 2013 में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया, 2014 में श्रीलंका को 5-0 से हराया, 2017 में इंग्लैंड को 2-1, वेस्ट इंडीज को 3-1, श्रीलंका को 5-0, ऑस्ट्रेलिया को 4-1, न्यूजीलैंड को 2-1 हराया और 2018 में साउथ अफ्रीका को 5-1 हराया।

 

6. विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में बतौर कप्तान अपने 3000 रन पुरे कर लिए हैं।

 

7. कोहली इस सीरीज के तीनों मैचों में स्पिन गेंदबाजी का शिकार हुए हैं। लगातार तीन मैचों में स्पिन के खिलाफ आउट होने वाले वह पहले भारतीय कप्तान हैं।

 

8. कप्तानी में सबसे तेज 3000 रन पुरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं विराट कोहली। उन्होने यह उपलब्धि 49 परियों में हासिल की। वहीं एबी डिविलियर्स ने 3000 रन 60 पारियों में बनाए थे।


9. विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में कप्तानी करते हुए 13 शतक और 13 अर्धशतक बना लिए हैं।

 

10. इयान बेल और एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जो रूट और इयान मॉर्गन इंग्लैंड के लिए सबसे साझेदारी में सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

 

11. विराट कोहली अपनी पिछली 9 पारियों में से 6 पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

 

12. लीड्स मैदान पर तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मॉर्गन और रूट ने 186 रनों की साझेदारी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम था जिन्होंने 159 रनों की साझेदारी की थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.