Breaking News
recent

सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलने वाली है ये जॉब, आप भी जानें कौनसे खास students को मिलेगी ये जॉब

अजमेर. प्रदेशभर में सरकारी विद्यालयों में तैयार हो रहे आइटियन एवं ब्यटीशियन अब जॉब की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। सरकारी विद्यालय भी अब इन हुनरमंद छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध करवा रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में शिक्षण के साथ व्यावसायिक शिक्षा से कई ऐसे घरों को रोशन कर रही है जहां आज भी अभिभावक मजदूरी करने बच्चों को पढ़ा रही है।

सरकारी विद्यालयों में शुरू की गई कक्षा नवमीं से व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा में उन्हें ट्रेंड किया जा रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं करनी है और परिवार के हालात को म²ेनजर कोई जॉब करनी है तो उन्हें बिना पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, इंजीनियरिंग के भी कंपनियां जॉब उपलब्ध करवा रही है।

अजमेर सहित 11 जिलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा जॉब

केन्द्रीय प्रवर्तित योजना अन्तर्गत वर्ष 2014-15 में सरकारी विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की गई। अब अजमेर सहित राजस्थान के 11 जिलों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा में लेवल 4 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को जॉब उपलब्ध कराने के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तीन कलस्टर अजमेर, जैसलमेर एवं जयपुर बनाए गए हैं।

 

यह भी पढ़े......................................................

स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध के ऑनलाइन फार्म 4 से

अजमेर. कॉलेज में स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध कक्षाओं में दाखिलों के लिए 4 जुलाई से ऑनलाइन फार्म भरने शुरू होंगे। कला,वाणिज्य और विज्ञान संकाय के विद्यार्थी 13 जुलाई तक फार्म भर सकेंगे। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है।

कॉलेज में सत्र 2018-19 में स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध में ऑनलाइन प्रवेश होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थी 4 जुलाई से ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। 13 जुलाई तक फार्म भरे जाएंगे। कॉलेज इन फार्म का ऑनलाइन सत्यापन 14 जुलाई को करेंगे। अंतरिम प्रवेश सूची और प्रतीक्षा सूची 16 जुलाई को जारी होगी। मूल प्रमाण पत्रों की जांच 19 जुलाई को होगी। ई-मित्र पर 20 जुलाई तक शुल्क जमा कराया जा सकेगा। प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची 21 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद रिक्त सीट भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई तक भरे जा सकेंगे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.